थरूर के बयान पर बीजेपी का तंज: पीएम मोदी को अब नए विरोधियों की जरूरत, पुराने तो...
News Image

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक हालिया बयान पर बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। थरूर ने मंगलवार को कहा था कि 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने पर भारत के रुख का विरोध करना उनके लिए अब शर्मिंदगी की बात बन गई है।

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने बुधवार को एक्स पर शशि थरूर का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, पीएम मोदी को अब नए विरोधियों की जरूरत है पुराने तो फैन्स बन गए । उनका यह ट्वीट थरूर के बयान पर सीधा कटाक्ष था।

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी को आगे आकर शशि थरूर की तारीफ करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत के पक्ष का समर्थन किया है।

पात्रा ने कहा कि शशि थरूर कूटनीति को अच्छे से समझते हैं क्योंकि उन्होंने काफी वक्त तक यूनाइटेड नेशंस में काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के अन्य नेताओं को पीएम मोदी और देश के खिलाफ बोलने की जगह शशि थरूर से सीखना चाहिए।

दरअसल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रायसीना डायलॉग में पैनल डिस्कशन के दौरान मंगलवार को कहा था कि भारत ने जो नीति अपनाई है, उसके तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की दोनों को गले लगा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रूस ने जब फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था तो उन्होंने भारत के रुख की आलोचना की थी और मॉस्को के इस कदम की आक्रामकता की निंदा करने का आह्वान किया था, जिसके लिए अब उन्हें खेद है।

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने भी शशि थरूर के बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, उन्हें (शशि थरूर) को लगता है कि पूर्व में रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर उन्होंने जो बयान दिया था वो ठीक नहीं हैं। भारत सरकार की पॉलिसी ही ठीक थी। देर आए दुरुस्त आए। कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी शशि थरूर से सीखना चाहिए ।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी: फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग का वीडियो आया सामने

Story 1

पति से झगड़ा, महिला चढ़ी बिजली के टावर पर, जांबाज पुलिस ने बचाई जान

Story 1

IPL 2025 से पहले रियान पराग का तूफान, 64 गेंदों में ठोके 144 रन!

Story 1

हिंदुस्तान में हिंदू राज करेगा, बांग्लादेश बनेगा बंगाल का हिस्सा : सुवेंदु अधिकारी का विवादित बयान

Story 1

संभल में नेजा मेला बैन के बाद बहराइच में जेठ मेले पर विवाद, सैयद सालार मसूद गाजी पर उठे सवाल

Story 1

औरंगजेब की कब्र विवाद: विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आत्मसमर्पण, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Story 1

समुद्र ने जब सुनीता के लिए फैलाई अपनी बाहें: यादगार लैंडिंग का वीडियो

Story 1

अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स का डॉल्फिनों ने किया स्वागत!

Story 1

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा: 9 महीने बाद वापसी, नासा का वेतन ढांचा जान चौंक जाएंगे!

Story 1

IPL 2025: कोहली का दोस्त करेगा अंपायरिंग! कैसे बना वर्ल्ड रिकॉर्ड?