औरंगजेब की कब्र विवाद: विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आत्मसमर्पण, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
News Image

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद के मामले में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और बजरंग दल को बड़ा झटका लगा है। बुधवार (19 मार्च) को विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और बजरंग दल के 8 कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

नागपुर पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले सभी 8 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

VHP और बजरंग दल के इन कार्यकर्ताओं ने नागपुर में कोतवाली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

इन कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने संभाजीनगर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर नागपुर में बुधवार (19 मार्च) को किए गए प्रदर्शन के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी।

आरोप यह भी है कि प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक चिह्न वाले चादर का अनादर किया, जिसके बाद तनाव हिंसा में बदल गया।

नागपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंदर सिंघल ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस लोगों से मिलकर जांच में सहयोग ले रही है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी लोगों से बात कर रहे हैं और सीसीटीवी कैमरे कैसे क्षतिग्रस्त हुए, इसका जायजा लिया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, नागपुर हिंसा के मामले में अब तक 6 एफआईआर दर्ज हुई हैं और लगभग 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 1250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से 100 से 200 लोगों की पहचान हो पाई है। हिंसा में तीन डीसीपी समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वीवो को टक्कर! Realme ने लॉन्च किए 5G के दो धुरंधर, 12GB RAM और 6000mAh की बैटरी!

Story 1

मैं किसी की कृपा से नहीं चुनाव जीतकर आया हूं : राज्यसभा में टीएमसी सांसद पर क्यों बिफरे अमित शाह?

Story 1

फुटबॉल: सुनील छेत्री की धमाकेदार वापसी, गोल से मचाया तहलका, भारत ने मालदीव को 3-0 से धोया

Story 1

औरंगजेब जिंदाबाद के नारों से गूंजा नागपुर, थाने में उमड़ी भीड़, पुलिस ने किया शांत

Story 1

IPL 2025 से पहले दिग्गज ऑलराउंडर का संन्यास, बनाए 13 हजार से ज्यादा रन!

Story 1

नागपुर दंगों के लिए छावा को दोषी ठहराना निंदनीय: तहसीन पूनावाला

Story 1

मेरठ कोर्ट में वकीलों का आक्रोश: सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी साहिल की धुनाई

Story 1

ईशान किशन का तूफान! इंट्रा स्क्वाड मैच में ठोके 247 रन

Story 1

क्या दिल्ली से लौटने पर सीएम विष्णुदेव साय ने दिए मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत? ये है हकीकत

Story 1

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से घर वापसी: 1750 करोड़ रुपये का रेस्क्यू मिशन!