बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में कानून-व्यवस्था का मुद्दा गरमाया रहा। होली के दौरान हुई आपराधिक घटनाओं और पुलिसकर्मियों पर हमलों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ।
विपक्ष के नेताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। विपक्ष ने लॉ एंड ऑर्डर को मुद्दा बनाया तो सत्ता पक्ष के नेताओं ने पलटवार किया।
भाजपा नेता और राज्य सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि नीतीश सरकार अपराधियों को पाताल के अंदर से भी निकाल लेगी। उन्होंने कहा कि अपराध करके कोई भी बदमाश बच नहीं सकता। अपराधियों को खोजकर जेल भेजा जाएगा।
मंत्री श्रवण कुमार ने भी कहा कि कानून के हिसाब से बिहार में कोई नहीं बचेगा और ना ही किसी को फंसाया जाएगा।
बिहार विधानसभा में हंगामे के दौरान खून की होली खेली गई के नारे लगे, जिसके बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन से बाहर चले गए।
भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बिहार में हाफ एनकाउंटर शुरू हो गया है और अगर अपराध करेगा तो पूरा एनकाउंटर भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को पूरी छूट है। उन्होंने बिहार में अपराध की घटनाओं को विपक्ष द्वारा प्रायोजित बताया।
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि उनकी सरकार में हर अपराध की सजा निश्चित है। अपराध करके कोई नहीं बच सकता है। जदयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने भी कहा कि अपराध करने वाले बच नहीं पाएंगे, उन्हें सरकार सलाखों के पीछे भेज रही है।
सदन के बाहर राबड़ी देवी के नेतृत्व में राजद विधायकों ने भी बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी ने कहा कि जब दारोगा और पुलिस जैसे रक्षक ही मारे जा रहे हैं, तो आम लोगों का क्या होगा।
*#WATCH | पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने राजद विधायकों के साथ राज्य विधानसभा के बाहर बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/eitHPYa1dk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
IPL 2025: क्यों सनराइजर्स हैदराबाद है इस साल की सबसे खतरनाक टीम?
बिहार की राजनीति में ठुमकों पर घमासान: तेजप्रताप के बाद चिराग निशाने पर!
मथुरा में मंदिर बनाने की हिम्मत दिखाओ! CM मोहन यादव का कांग्रेस को खुला चैलेंज
रायसीना डायलॉग: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 125 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हैं भाग
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
क्या शरीयत के दायरे में होली खेलना गुनाह है? शमी की बेटी के गुलाल उड़ाने पर मौलानाओं का सवाल
पीएम मोदी ने ज्वाइन किया ट्रुथ सोशल , ट्रंप को कहा धन्यवाद मेरे मित्र !
गुजरात में भारत-पाक सीमा पर अदानी प्रोजेक्ट: क्या राष्ट्रीय सुरक्षा से हुआ समझौता?
भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली महिला डिप्टी जेलर का तबादला, योगी सरकार पर उठे सवाल
कब टूटेगी औरंगजेब की कब्र? BJP विधायक टी राजा का संकल्प, बोले - हिंदू चाहते हैं कि...