मथुरा में मंदिर बनाने की हिम्मत दिखाओ! CM मोहन यादव का कांग्रेस को खुला चैलेंज
News Image

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी को खुलकर चुनौती दी है कि वह मथुरा में भगवान कृष्ण का मंदिर बनवाने की बात कहकर दिखाए।

यह चुनौती मुख्यमंत्री यादव ने राजगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में दी, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग सांप पकड़कर लाते हैं और उनकी पूजा करते रहते हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण के काल में कालिया नाग का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर व्यंग्य किया।

उन्होंने कांग्रेस पर भगवान राम के मामले में भी अड़ंगे लगाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के नेता आज तक भगवान राम के दर्शन करने नहीं गए।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पता नहीं वे भगवान राम के प्रति क्या भाव रखते हैं।

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, चलो मान लो पुराने में भूल जाते हैं। आप तो डंके की चोट पर अभी बता दो कि मथुरा में मंदिर बनाएंगे गोपाल कृष्ण का? दम हो तो बता दो, अपने आका से पूछो, अपने काका से पूछो? उनकी हिम्मत हो तो बोल दो, हम आपका स्वागत करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजगढ़ को कई सौगातें भी दीं। उन्होंने 40 करोड़ रुपये की लागत से बने 200 बिस्तरों वाले जिला चिकित्सालय का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त, शासकीय विधि महाविद्यालय, रैन बसेरा और अन्य निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन ब्यावरा के स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को स्कूटी बांटी और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IML T20 फाइनल में युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी में भिड़ंत, लारा ने किया बचाव!

Story 1

बलूच सेना का दावा: हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, वीडियो जारी, पाकिस्तान में खलबली

Story 1

पाकिस्तानी सेना में भगदड़: 2500 सैनिकों ने छोड़ा साथ, खाड़ी देशों में मजदूरी करने की तैयारी!

Story 1

हरियाणा बजट 2025: छात्राओं को 1 लाख की स्कॉलरशिप, ओलंपिक विजेताओं को 10 लाख की मदद

Story 1

IPL इतिहास के टॉप 5 छक्का किंग: क्या हिटमैन हैं लिस्ट में?

Story 1

यूक्रेन युद्ध का महाविनाश रुक गया! मोदी ने पुतिन को अंतिम हथियार उठाने से रोका

Story 1

एक नंबर से विज्ञान पढ़ने से वंचित खुशबू के लिए केंद्रीय मंत्री ने मिलाया DM को फोन, अब डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा!

Story 1

मैदान पर बिलखती रह गईं मारिझान कप्प: मुंबई से मिली हार, दिल्ली का टूटा सपना

Story 1

ब्रैड हॉग ने उड़ाया मोहम्मद रिजवान का मजाक, वीडियो देख लोग बोले - इतनी बेइज्जती तो किसी की नहीं हुई !

Story 1

हाथरस: महिला छात्राओं का यौन शोषण करने वाला प्रोफेसर निलंबित, अश्लील हरकतें कैमरे में कैद