मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई विधानसभा से विधायक और पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। होली के एक कार्यक्रम के दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वे कह रहे हैं, भैया आज होली मनाओ दो पैग ज्यादा पियो।
इस बयान के बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं और विपक्षी दल कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई है।
वीडियो में भूपेंद्र सिंह क्षेत्र के लोगों को मंच से संबोधित करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि खुरई की जनता ने हमेशा उन्हें अधिक वोटों से जिताया है और हमेशा प्यार दिया है। उन्होंने आगे कहा कि वे अगला चुनाव एक लाख वोटों से जीतेंगे, जिसे लिखना है, वह लिख ले। भैया आज होली मनाओ दो पैग ज्यादा पियो।
भूपेंद्र सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता हेमंत कटारे ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। कटारे ने सोशल मीडिया पर लिखा, एक तरफ मुख्यमंत्री मोहन यादव जी शराबबंदी की बातें कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह जी 2 पैग ज़्यादा मारने की सलाह दे रहे हैं! ग़ज़ब का दोहरा-चरित्र है।
कटारे ने यह भी आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह अपने अवैध शराब के कारोबार को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, भूपेंद्र सिंह जी, डिप्रेशन का इलाज दवा से होता है, दारू से नहीं!
भैया आज होली मनाओ दो पैग ज्यादा पियो , कांग्रेस नेता कटारे ने कहा- गजब का दोहरा-चरित्र है !
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) March 17, 2025
पूरी खबर : https://t.co/LVXZkpcbuk #MPNews pic.twitter.com/EwsYicX3lf
62 साल के एक्शन हीरो, 36 साल की हीरोइन को कर रहे डेट! तस्वीरें देख फैंस हैरान
दुनिया से मजारों का नामोनिशान मिटा दूंगा : मुस्लिम स्कॉलर के बयान से मचा बवाल
बिहार के खान सर, शेखर सुमन और नीतू चंद्रा चैंपियंस ऑफ चेंज से सम्मानित
प्यार से खिलाया, फिर धमकाया: पैसे दो, वरना बर्तन धोओ! - विदेशी पर्यटक हैरान
अमृतसर मंदिर हमला: मुख्य आरोपी ढेर, पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया
मार्टिन गैरिक्स का नवी मुंबई कॉन्सर्ट: 45 हजार फैंस और अरिजीत सिंह का सरप्राइज!
बेवकूफ, बेवकूफ, बेवकूफ... पंत ने गावस्कर की कमेंट्री का उड़ाया मजाक, क्यों मचा बवाल?
यूपी: प्रोफेसर छात्राओं के यौन शोषण का वीडियो अश्लील वेबसाइटों पर करता था अपलोड, कॉलेज ने किया निलंबित
खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर कसा जाएगा शिकंजा! भारत ने अमेरिका से की कार्रवाई की मांग
भैया आज होली मनाओ, दो पैग ज्यादा पियो : भूपेंद्र सिंह के बयान पर मचा सियासी घमासान!