अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ सोमवार की सुबह एयरपोर्ट रोड पर होटल रेडिसन के पास हुई।
पंजाब पुलिस ने मंदिर में धमाका करने वाले मुख्य आरोपी गुरसिदक को मुठभेड़ में ढेर कर दिया, जबकि दूसरा आरोपी विशाल भागने में सफल रहा। गोली लगने के बाद गुरसिदक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी गुरसिदक और विशाल को पकड़ने के लिए सुबह ही अभियान चलाया था। हादसे के बाद से ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच कर रही थी और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों राजासांसी इलाके में छिपे हुए हैं, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए और छेहरटा पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई थी। टीम को बाइक पर दो लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके और पुलिस पर गोली चलाने लगे। इस दौरान एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के सिर पर लगी, एक इस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी, और एक पुलिस की गाड़ी पर। बचाव में इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बदमाशों पर गोली चलाई, जिससे आरोपी गुरसिदक घायल हो गया और विशाल भाग निकला।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हमले का संबंध पाकिस्तान से है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समय-समय पर ऐसी नापाक हरकतें करता रहता है। अधिकारी इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की प्रकृति की पुष्टि कर रहे हैं और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस घटना पर टिप्पणी करते हुए इसे राज्य को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे शरारती तत्वों का नतीजा बताया है। पुलिस विशाल को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
*#WATCH | Punjab | Police today conducted an encounter to nab accused Gursidak and Vishal in Amritsar grenade attack, in Rajasansi area. Accused Gursidak succumbed to the bullet injury sustained during the encounter.
— ANI (@ANI) March 17, 2025
According to police, when SHO Chheharta tried to stop the… pic.twitter.com/jwjEmcc6jP
आखिरकार! सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का समय तय, NASA करेगा लाइव प्रसारण
9 महीने अंतरिक्ष में रहीं सुनीता विलियम्स: NASA देगा लगभग 1 करोड़! जानकर होंगे हैरान!
सचिन की इंडिया मास्टर्स पर धनवर्षा! जानिए कितनी मिली चैम्पियनशिप राशि
प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे से उत्तराखंड में सियासी तूफान, विरोध में दुकानें बंद!
क्या नीतीश कुमार के बेटे निशांत करेंगे राजनीति में एंट्री? जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर!
पीएसएल को झटका! आईपीएल में खेलने पर पीसीबी का खिलाड़ी को कानूनी नोटिस
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव: फाफ डु प्लेसिस बने उपकप्तान!
मार्टिन गैरिक्स का नवी मुंबई कॉन्सर्ट: 45 हजार फैंस और अरिजीत सिंह का सरप्राइज!
13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का अभ्यास सत्र में तूफान, साथी खिलाड़ी दंग!
हवा में उड़कर टिम रॉबिन्सन ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच, शादाब खान हुए दंग!