बिहार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस ने एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है।
अगर सार्वजनिक जगहों, सड़कों और ट्रैफिक में कोई भी अश्लील गाने बजाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। लोग इन अश्लील गानों की शिकायत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में कर सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।
वीडियो में अभिनेत्री और फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा जानकारी देती नजर आ रही हैं। अगर आप किसी भी सार्वजनिक जगहों पर, बस या ऑटो रिक्शे में अश्लील भोजपुरी, मगही, मैथिली, हिन्दी समेत अन्य भाषाओं के गाने बजते सुनें, तो अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
धारा 296 और 79 के अंतर्गत आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा और 1 साल की जेल भी हो सकती है। शिकायत करने वाली की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
यह महत्वपूर्ण कदम बिहार सरकार और बिहार पुलिस ने तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।
अश्लील गानों का महिलाओं की सुरक्षा और छोटे बच्चों के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। बिहार पुलिस का अनुरोध है कि आप सभी अपने आसपास के इलाकों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में उनकी मदद करें।
सार्वजनिक जगहों / स्थलों पर दोहरे अर्थ वाले / अश्लील भोजपुरी, मगही, मैथिली, हिन्दी एवं अन्य भाषाओं में गानों की प्रसारण को पूरी तरह रोकथाम हेतु जनहित में #BiharPolice को सहयोग प्रदान करने हेतु #अपील I
— Bihar Police (@bihar_police) March 16, 2025
.
.#WomenEmpowerments #HainTaiyaarHum @IPRDBihar @BiharHomeDept @nituchandra pic.twitter.com/ZnQusbedsE
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी: जानें लाइव कवरेज का समय और तरीका!
खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर कसा जाएगा शिकंजा! भारत ने अमेरिका से की कार्रवाई की मांग
40 साल के सिड्डल का तूफानी छक्का, गेंद जा गिरी निर्माणाधीन इमारत पर!
कैंसर से जंग हार गईं मशहूर अभिनेत्री एमिली डेक्वेन, 43 साल की उम्र में निधन
बिहार में दस्तक! 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
टी राजा का ऐलान: मेरा एकमात्र संकल्प हिंदू राष्ट्र बनाना, औरंगजेब की कब्र खंजर की तरह, तोड़ देंगे
बांग्लादेश की हसीना अच्छी पर हिंदुस्तान का हुसैन क्यों नहीं? वक्फ बिल पर बवाल!
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव: फाफ डु प्लेसिस बने उपकप्तान!
वक्फ संशोधन बिल पर सियासी घमासान: मुस्लिम संगठनों के विरोध पर भड़की BJP, दंगे भड़काने का आरोप
IPL 2025: जब दुनिया खिलाफ थी, तब क्रिकेट बना हार्दिक का दोस्त, और फिर जीता जहान