देश में होली के बाद जहां मौसम में कुछ नरमी आई, वहीं बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहा था। लेकिन अब बिहार का मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।
आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम में बदलाव सुबह से ही दिखने लगेगा और दिन में सूरज की गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बिहार के औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले एक से तीन घंटों में इन क्षेत्रों में हल्के से मध्यम मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। बीते दिन बांका में सर्वाधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ हिस्सों में बारिश भी रिकॉर्ड की जा सकती है। आने वाले दिनों में राज्य का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।
19 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर 21 और 22 मार्च को बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार पर पड़ने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है। खुले में होने पर तत्काल किसी पक्के मकान में चले जाएं। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को मौसम सामान्य होने तक खेतों में न जाने की सलाह दी गई है।
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) March 16, 2025*
घुटने टेक, तलवार सी बल्लेबाज़ी: 51 के सचिन का अपर कट कर देगा हैरान!
सुनीता विलियम्स की होगी वापसी: नासा ने बताया, कहां उतरेगा स्पेसएक्स कैप्सूल
नशे में धुत शख्स ने स्कूल में मचाया तांडव, महिला शिक्षकों से बदसलूकी!
IPL से ठीक पहले KKR को झटका: उमरान मलिक टूर्नामेंट से बाहर!
सुनीता विलियम्स से गले मिलने पहुंचा एलियन ! स्पेस स्टेशन में मची हलचल
ऋषभ पंत बने लखनऊ के कप्तान: LSG ने खेला आईपीएल 2025 का सबसे बड़ा दांव!
ए जी गाली दे रहा है... एलन मस्क के AI ग्रॉक ने भारतीय यूजर्स को दिया ऐसा जवाब, मचा बवाल!
प्यार से खिलाया, फिर धमकी: पैसे दो या बर्तन धो! विदेशी पर्यटक हैरान
उ सबका बेटा गड़बड़ कर रहा है तब ना हमरा बेटा निशांत आ रहा है : नीतीश कुमार पर RJD का तीखा वार
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मरा? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सनसनी!