बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर अटकलें तेज हैं। पटना में JDU कार्यालय के बाहर लगातार पोस्टर लग रहे हैं।
इस बीच, विपक्षी दल RJD ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंदाज में कटाक्ष करते हुए उन पर हमला बोला है।
RJD के X अकाउंट से एक पोस्ट किया गया जिसमें लिखा था, 2005 से पहले कोई अपने बेटे के साथ होली खेलता था जी? उ तो हम आए तब ना ई सब हो रहा है। हो रहा है तो हो रहा है। उ सबका बेटा गड़बड़ कर रहा है तब ना हमरा बेटा निशांत आ रहा है, और हां निशांत 49 साल की उम्र में भी अविवाहित है। बियाह करबे ही नहीं करता है। तुम कुछ जानते हो? 2005 से पहले इ सब कहां होता था? अब अच्छे से मेरी एक एक बतवा सुन लीजिए।
निशांत कुमार अभी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन माहौल को देखते हुए जल्द ही इस पर मुहर लग सकती है। JDU के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा है कि निशांत की JDU में एंट्री हो गई है और आगे औपचारिकताएं पूरी होंगी। उन्होंने निशांत को योग्य और काबिल बताते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त हैं।
फिलहाल, नीतीश कुमार या निशांत कुमार की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर निशांत कुमार पार्टी में आते हैं, तो वे हरनौत से चुनाव लड़ सकते हैं।
होली के दिन मुख्यमंत्री आवास से एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें निशांत कुमार के साथ नीतीश कुमार के दो करीबी नेता विजय कुमार चौधरी और संजय झा दिख रहे थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई थी कि ये दोनों नेता निशांत को आगे बढ़ाएंगे।
RJD को भी शायद इस बात का एहसास हो गया है, इसलिए नीतीश कुमार के अंदाज में ही X पर पोस्ट किया गया है।
कानून-व्यवस्था पर आज सदन में विपक्ष सरकार को घेरेगा। तेज प्रताप की रंग बाजी पर भी हंगामा होने की संभावना है।
*2005 से पहले कोई अपने बेटे के साथ होली खेलता था जी? उ तो हम आए तब ना ई सब हो रहा है। हो रहा है तो हो रहा है।
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) March 16, 2025
उ सबका बेटा गड़बड़ कर रहा है तब ना हमरा बेटा निशांत आ रहा है, और हाँ निशि 49 साल की उम्र में भी अविवाहित है। बियाह करबे ही नहीं करता है।
तुम कुछ जानते हो? 2005 से पहले इ… pic.twitter.com/tJpPGPHkfW
भारत या पाकिस्तान? पीएम मोदी ने क्रिकेट टीम पर दिया ऐसा जवाब, हो गया वायरल!
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी की तारीख आई सामने, नासा ने जारी किया कार्यक्रम
मैदान पर बिलखती रह गईं मारिझान कप्प: मुंबई से मिली हार, दिल्ली का टूटा सपना
सचिन तेंदुलकर की इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज को धोया, IMLT20 का खिताब जीता!
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी: जानें लाइव कवरेज का समय और तरीका!
ऋषभ पंत बने लखनऊ के कप्तान: LSG ने खेला आईपीएल 2025 का सबसे बड़ा दांव!
वडोदरा कार हादसा: मजे के लिए चला रहा था हाई स्पीड में , CCTV फुटेज से खुला सच
आग का गोला बना पाक आर्मी का काफिला: BLA ने जारी किया खौफनाक वीडियो
इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर ट्रोल हुईं CM रेखा गुप्ता, यूजर्स ने उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि