महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह दिल्ली की लगातार तीसरी फाइनल हार है, जबकि मुंबई ने अपना दूसरा खिताब जीता है।
पूरे मैच में दिल्ली की मारिझान कप्प मुंबई से डटी रहीं। पहले गेंद से शानदार प्रदर्शन किया, फिर 40 रन बनाकर दिल्ली को जीत दिलाने की कोशिश की, पर सफलता नहीं मिली।
दिल्ली की हार के बाद कप्प निराश होकर रो पड़ीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें साथी खिलाड़ी उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। इस हार ने कप्प को पूरी तरह तोड़ दिया।
कप्प ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट लिए। बल्लेबाजी में 26 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम को जिंदा रखा। हार के बाद उनका दुखी होना स्वाभाविक था।
हरमनप्रीत कौर (66) के अर्धशतक और मुंबई इंडियंस की शानदार गेंदबाजी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया और दूसरी महिला प्रीमियर लीग ट्रॉफी दिलाई।
दिल्ली कैपिटल्स को नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और तीसरी बार उपविजेता बनना पड़ा।
बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर हरमनप्रीत के अर्धशतक के बावजूद मुंबई इंडियंस 7 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। उनकी 44 गेंदों की पारी में नौ चौके और दो छक्के शामिल थे, पर दूसरे छोर पर अच्छा साथ नहीं मिला।
हरमनप्रीत कौर और नैट साइवर ब्रंट (30) ने तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी की। अगर यह साझेदारी नहीं बनती तो मुंबई इंडियंस इस स्कोर तक नहीं पहुंच पाती।
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इस छोटे लक्ष्य का बखूबी बचाव किया और टीम को 2023 के बाद दूसरा खिताब दिलाया।
Tip For Freshers :
— Rishabhians (@Rishabhians17) March 15, 2025
Don t Get Emotionally Connect With Cricket 🥺💔 pic.twitter.com/zTvVXbgQBX
फेवरेट छोले भटूरे की चर्चा पर भड़के विराट कोहली, ब्रॉडकास्टर्स को लगाई फटकार
क्या आप हिंदू हैं? तमिलनाडु में हिंदुओं को अल्लाहु अकबर कहने के लिए किया जा रहा है मजबूर: भाजपा का आरोप
औरंगजेब की कब्र: 27 साल कुछ नहीं कर सका, मौत के बाद क्या!
होली के बाद ट्यूबवेल पर नहा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण, फिर सामूहिक दुष्कर्म!
पाकिस्तानी सेना में भगदड़: 2500 सैनिकों ने छोड़ा साथ, खाड़ी देशों में मजदूरी करने की तैयारी!
13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का अभ्यास सत्र में तूफान, साथी खिलाड़ी दंग!
IPL 2025: KKR को बड़ा झटका, उमरान मलिक आईपीएल से बाहर, चेतन सकारिया ने ली जगह
खई के पान बनारस वाला पर महिला पुलिसकर्मी के ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल
अंतरिक्ष में एलियन! सुनीता विलियम्स को लेने पहुंचे तो अंतरिक्ष यात्रियों के उड़े होश
इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराकर जीता IML 2025 का खिताब