बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 7 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह घटना होली के दिन हुई जब छात्रा होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहा रही थी।
आहार थाना क्षेत्र के एक गांव में, 14 मार्च को दोपहर लगभग डेढ़ बजे, 16 वर्षीय छात्रा होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहाने गई थी।
पीड़िता के पिता के अनुसार, गांव का धर्मेंद्र नामक युवक ट्यूबवेल पर आया और गलत इरादे से उनकी बेटी को पकड़ लिया। धर्मेंद्र ने छात्रा को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
उसी समय, बढ़पुरा गांव के अजय, हरेंद्र और नितिन भी गन्ने के खेत में पहुंचे। उनमें से एक युवक ने धर्मेंद्र द्वारा उनकी बेटी के साथ की जा रही जोर-जबरदस्ती का वीडियो बना लिया।
आरोपियों ने इसी वीडियो से उनकी बेटी को ब्लैकमेल किया और किडनैप कर कार में डालकर बुलंदशहर की यमुनापुरम कॉलोनी स्थित एक मकान में ले गए।
मकान में उनकी बेटी को बंधक बनाकर दरिंदों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीनों आरोपी मकान में ताला लगाकर फरार हो गए।
पुलिस ने उसी मकान से छात्रा को बरामद किया, जो उस समय फूट-फूटकर रो रही थी। पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्रा के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।
अनूपशहर के डीएसपी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी 4 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने 4 में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीड़िता के पिता ने कहा कि दरिंदों ने उनकी बेटी के साथ गलत काम करके उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पढ़ लिखकर डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन दरिंदों ने उसके सारे सपने कुचल दिए। उन्होंने कहा कि वह दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर रहेंगे।
*बुलंदशहर: कक्षा 7 की छात्रा का अपहरण के बाद गैंगरेप किया गया। छात्रा होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहा रही थी। एक युवक छात्रा को गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बाकी तीन युवकों ने वीडियो बनाई और छात्रा का अपहरण कर 55 KM दूर ले आये और दरिंदगी की। 2 अरेस्ट pic.twitter.com/Ht3qhkDN4V
— Shah Nawaz journalist (News 24) (@Shahnawazreport) March 16, 2025
बाल-बाल बचा पाकिस्तान! क्या था न्यूज़ीलैंड के कप्तान का प्लान?
प्रधानमंत्री मोदी का मजेदार जवाब! भारत-पाकिस्तान क्रिकेट पर कहा, परिणाम ही बताते हैं...
दबंग अंदाज में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े निकोलस पूरन!
भारत-पाक क्रिकेट: कौन बेहतर? PM मोदी ने दिया स्कोरबोर्ड का हवाला
लोकतंत्र की आत्मा है आलोचना: लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट में पीएम मोदी
IPL 2025: क्या शार्दुल ठाकुर की लखनऊ सुपर जायंट्स में हुई एंट्री? वायरल तस्वीर से मची हलचल!
AIMIM विधायक का नितेश राणे पर हमला: हिंदू भी अब उनकी बात नहीं सुनते
क्या आप हिंदू हैं? तमिलनाडु में हिंदुओं को अल्लाहु अकबर कहने के लिए किया जा रहा है मजबूर: भाजपा का आरोप
खुशी का ठिकाना नहीं: सुनीता विलियम्स ने क्रू-10 टीम से मिलकर मारी उछाल, धरती वापसी की तैयारी!
यूपी: संभल में DM, SP और CO का होली पर ज़ोरदार डांस!