संभल, उत्तर प्रदेश में अधिकारियों ने होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया। इस मौके पर ज़िले के बड़े अधिकारियों ने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में DM राजेंद्र पेंसिया, SP केके बिश्नोई और CO अनुज चौधरी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रंगों से खेलते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। देशभर में होली 14 मार्च को मनाई गई थी, लेकिन ड्यूटी की वजह से पुलिसकर्मियों ने अब होली का जश्न मनाया है।
संभल के CO अनुज चौधरी के एक बयान पर पहले विवाद हुआ था। उन्होंने जुमे और होली को लेकर मुस्लिम समुदाय से अपील की थी कि जिन्हें रंग से दिक्कत है, वे घर से न निकलें। उन्होंने कहा था कि जिस तरह मुसलमान ईद का इंतजार करते हैं, वैसे ही हिंदू होली का इंतजार करते हैं।
CO ने यह भी कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है और होली साल में एक दिन आती है, इसलिए जिन्हें रंग से परहेज है, वे घर पर ही रहें। उनके इस बयान पर सियासी गलियारों में भी प्रतिक्रिया हुई थी और विपक्ष ने उन्हें घेरा था।
इसके बाद CO अनुज चौधरी की जान को खतरा होने की बात भी सामने आई थी। अनुज चौधरी के पिता चौधरी बृजपाल सिंह ने अपने बेटे की जान को खतरा बताते हुए सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बयान पर भी आपत्ति जताई थी और उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
चौधरी बृजपाल सिंह ने कहा था कि उनकी चिंता है कि उनके बेटे को लेकर जो विवाद पैदा किया जा रहा है, वह उसकी जान के लिए खतरे की घंटी हो सकता है। उन्होंने बताया था कि उन्हें एहसास हो रहा है कि कुछ लोग बौखला गए हैं और खुलेआम उनके बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से CO अनुज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की थी।
#WATCH | Sambhal, Uttar Pradesh | DM Rajendra Pensia, SP KK Bishnoi and CO Anuj Chaudhary, along with other police personnel, play with colours and dance as they celebrate #Holi, today
— ANI (@ANI) March 16, 2025
Holi was celebrated across India on March 14 pic.twitter.com/Nm1hCpgzdz
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का साउथ फिल्म में धमाका, पहला लुक हुआ जारी!
ISS पर नए मेहमानों से सुनीता विलियम्स हुईं खुश, जोरदार स्वागत
शेर का बाज पर जानलेवा हमला: वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसें!
IPL 2025: ईशान किशन का तूफ़ान, 16 गेंदों में अर्धशतक, अभिषेक ने भी दिखाए जलवे
सिपाही, ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड! तेज प्रताप यादव का विवादास्पद वीडियो वायरल
ISS पर पहुंचे नए मेहमान, सुनीता विलियम्स की वापसी का रास्ता साफ!
अमित शाह के सामने वंदे मातरम गाने वाली मासूम बच्ची ने जीता सबका दिल, गृहमंत्री ने दिया गिटार!
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहले टी20 में 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई बढ़त
ए.आर. रहमान की अस्वस्थता पर सायरा बानो का बयान: हमारा तलाक नहीं हुआ है
देश का दुश्मन अबु कताल कैसे हुआ ढेर?