औरंगजेब के नाम पर महाराष्ट्र में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। छावा फिल्म के बाद से शुरू हुआ विवाद औरंगजेब की कब्र को गिराने की मांग तक पहुंच गया है।
हिंदुत्ववादी संगठन औरंगजेब की कब्र गिराने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया था जिसके बाद कब्र के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने सरकार से कब्र हटाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर बाबरी मस्जिद की तरह कारसेवा की जाएगी।
कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन लोगों के पास और कोई काम नहीं बचा है। वे सिर्फ हिंदुत्व के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।
वडेट्टीवार ने कहा, औरंगजेब की कब्र खोदने से पहले अपने पापों को देखो। 400 साल पुरानी कब्र पर राजनीति, इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करना और त्योहारों में लोगों को लड़ाना आम हो गया है।
उन्होंने आगे कहा, ये लोग महाराष्ट्र के लोगों को शांति से जीने नहीं देना चाहते। राज्य को हमेशा अस्थिर रखने का काम किया जा रहा है। औरंगजेब 27 साल यहां रहा, तब भी वह महाराष्ट्र का कुछ नहीं बिगाड़ सका। अब उसकी मौत के बाद उसकी कब्र खोदकर तुम्हें क्या मिलने वाला है?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब की कब्र गिराने की मांग पर कहा कि उन्हें भी ऐसा ही लगता है, लेकिन कुछ चीजें कानूनी रूप से करनी पड़ती हैं क्योंकि वह कब्र संरक्षित है और कांग्रेस के शासनकाल में उसे एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) का संरक्षण मिला था।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | Regarding the controversy surrounding Aurangzeb s grave and VHP & Bajrang Dal s demand to remove it, Congress MLA Vijay Wadettiwar says, They (VHP & Bajrang Dal) are left with nothing else to do...They don t want the people of Maharashtra to live… pic.twitter.com/tKWv8w7zt8
— ANI (@ANI) March 17, 2025
10वीं में 399 अंक लाने वाली खुशबू को साइंस से रोका, शिक्षा मंत्री ने फोन कर दिलाया भरोसा!
अमेठी में पशु चिकित्सक का शर्मनाक कृत्य: अस्पताल में युवती के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ाए, वीडियो वायरल
वक्फ विधेयक पर बवाल: जंतर-मंतर पर ओवैसी ने लगाए गंभीर आरोप
भूकंप से फिर डोली धरती: चीन और इथियोपिया में 4 से 6 तीव्रता के झटके!
कांग्रेस और संजय राउत के मंसूबे एक, आचार्य प्रमोद के बयान से मचा बवाल
नशे में धुत शख्स ने स्कूल में मचाया तांडव, महिला शिक्षकों से बदसलूकी!
IPL से पहले जियो का धमाका: 299 रुपये में मुफ्त में देखें मैच!
IML 2025 जीतने के बाद सचिन भावुक, बोले - मैदान पर हर पल समय में पीछे जाने जैसा लगा
तेजस्वी प्रकाश की डिश पहुंची न्यूयॉर्क के मशहूर रेस्टोरेंट के मेनू में!
अनुपमा: क्या अनुज की मौत का जिम्मेदार है राघव?