केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
News Image

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता, डॉ. देबेंद्र प्रधान, का सोमवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देबेंद्र प्रधान भाजपा के एक वरिष्ठ नेता थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। उनके पुत्र, धर्मेंद्र प्रधान, वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के पूर्व अध्यक्ष देबेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी देबेंद्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देबेंद्र प्रधान एक लोकप्रिय जननेता और योग्य सांसद थे।

मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि देबेंद्र प्रधान ने 1999 से 2001 तक केन्द्रीय परिवहन एवं कृषि मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। एक जनप्रतिनिधि एवं सांसद के रूप में उन्होंने अनेक कल्याणकारी कार्य किए जिसके लिए उन्हें आम जनता का काफी स्नेह मिला। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया।

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कहा कि देबेंद्र प्रधान को उनके अद्वितीय संगठनात्मक कौशल और अडिग व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा। नवीन पटनायक ने कहा कि डॉ. देबेंद्र प्रधान के निधन से राज्य ने एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति और लोकप्रिय राजनेता खो दिया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अयोध्या राम मंदिर में अब नहीं होगा कोई मुख्य पुजारी!

Story 1

कल्पना चावला जयंती: अंतरिक्ष की पहली भारतीय महिला को देश ने किया याद

Story 1

यूपी: प्रोफेसर छात्राओं के यौन शोषण का वीडियो अश्लील वेबसाइटों पर करता था अपलोड, कॉलेज ने किया निलंबित

Story 1

पत्नी के लिए फोन खरीदने पर प्रेमिका ने की धुनाई, बिहार में वीडियो वायरल

Story 1

वक्फ संशोधन बिल: बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य का सनसनीखेज आरोप, ये लैंड जिहाद है, मुस्लिम भी पीड़ित

Story 1

IML 2025 जीतने के बाद सचिन भावुक, बोले - मैदान पर हर पल समय में पीछे जाने जैसा लगा

Story 1

फेवरेट छोले भटूरे की चर्चा पर भड़के विराट कोहली, ब्रॉडकास्टर्स को लगाई फटकार

Story 1

पीएम मोदी ने ज्वाइन किया ट्रुथ सोशल , ट्रंप को कहा धन्यवाद मेरे मित्र !

Story 1

सिकंदर की रिलीज से पहले सह-कलाकार का बड़ा बयान: किस्मत नहीं, मेहनत का खेल है सब

Story 1

बांग्लादेश की हसीना अच्छी पर हिंदुस्तान का हुसैन क्यों नहीं? वक्फ बिल पर बवाल!