नागपुर, महाराष्ट्र के महल इलाके में औरंगजेब की कब्र को लेकर सोमवार को तनाव फैल गया। दो समूहों के बीच विवाद के बाद इलाके में पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।
पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसा में एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दो जेसीबी जलकर खाक हो गईं और कुछ अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक दमकलकर्मी भी घायल हुआ है।
पत्थरबाजी में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहे थे, जिसके दौरान दो गुटों में टकराव हुआ।
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने का आग्रह किया।
बजरंग दल और वीएचपी छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को गिराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो वे 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की तरह कारसेवा करेंगे।
वीएचपी का तर्क है कि कब्र का अस्तित्व एक अत्याचारी को महिमामंडित करता है, जिसने हिंदुओं का उत्पीड़न किया और मंदिरों को नष्ट किया। वीएचपी के क्षेत्रीय प्रमुख किशोर चव्हाण ने कहा कि औरंगजेब की क्रूरता इतिहास में अच्छी तरह से दर्ज है।
*#WATCH | Nagpur (Maharashtra) violence: A Fire Brigade official says, Two JCBs (were set ablaze) and a few more vehicles were also impacted. One fireman is injured... pic.twitter.com/lt2cANlLqJ
— ANI (@ANI) March 17, 2025
पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को भेंट किया महाकुंभ का जल, सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
मौत को दी खुली चुनौती! ट्रेन ऊपर से गुजरी, शख्स बाल-बाल बचा
भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली महिला डिप्टी जेलर का तबादला, योगी सरकार पर उठे सवाल
कांग्रेस और संजय राउत के मंसूबे एक, आचार्य प्रमोद के बयान से मचा बवाल
बिहार के खान सर, शेखर सुमन और नीतू चंद्रा चैंपियंस ऑफ चेंज से सम्मानित
दिल्ली में 3 KM लंबा ट्रैफिक जाम! आनंद विहार में हाईवे पर गाड़ियां फंसीं
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को बनाया उप-कप्तान
IPL इतिहास के टॉप 5 छक्का किंग: क्या हिटमैन हैं लिस्ट में?
अगर वो मुझे सुन रहे... दादा का रोहित शर्मा को संदेश, भारतीय टीम की टेस्ट में नाजुक हालत पर चिंता व्यक्त!
अफवाहों के चलते नागपुर में हिंसा, 9 घायल, 15 गिरफ्तार