अगर वो मुझे सुन रहे... दादा का रोहित शर्मा को संदेश, भारतीय टीम की टेस्ट में नाजुक हालत पर चिंता व्यक्त!
News Image

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जिससे उनकी कप्तानी पर उठ रहे सवालों पर विराम लग गया। व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन टेस्ट में टीम का प्रदर्शन चिंताजनक है।

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली टेस्ट में रोहित के प्रदर्शन को लेकर चिंतित हैं। गांगुली ने कहा कि पिछले चार-पांच सालों में टेस्ट में रोहित की फॉर्म देखकर वो हैरान हैं।

पिछले चार-पांच साल में लाल गेंद की क्रिकेट में रोहित की फॉर्म ने मुझे हैरान किया है। उनकी जैसी काबिलियत रखने वाला प्लेयर इससे कई गुना बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। रोहित को इस बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया की तरह ही काफी मुश्किल होने वाली है। वहां पर गेंद सीम और स्विंग करेगी। भारतीय टीम के लिहाज से रोहित का टेस्ट में बढ़िया प्रदर्शन करना जरूरी है। हालांकि, व्हाइट बॉल क्रिकेट में वह सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं।

गांगुली ने रोहित की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा, लीडरशिप काफी महत्वपूर्ण होती है। मैंने हमेशा ही कहा है कि रोहित लाजवाब कैप्टन हैं, क्योंकि मैंने यही फील किया है जब वह भारत की कप्तानी करते हैं। मैंने उन्हें मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी भी करते हुए देखा है। मैंने भी टीम इंडिया की कप्तानी कई मैचों में की है, इसलिए मैं एक अच्छे कप्तान के गुण देख सकता हूं।

गांगुली ने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम व्हाइट बॉल में तो अच्छा कर रही है, लेकिन टेस्ट में टीम की हालत खस्ता है।

मुझे यह देखकर बिल्कुल भी हैरानी नहीं है कि रोहित व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम को नई बुलंदियों पर लेकर गए हैं। मुझे नहीं पता कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे या नहीं, लेकिन अगर वह मुझे सुन रहे हैं, तो उन्हें लाल गेंद की क्रिकेट में जिम्मेदारी लेते हुए चीजों को बदलना चाहिए। भारतीय टीम टेस्ट में इस समय अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी क्रिकेट खेलने का तरीका खोजना होगा, क्योंकि यह पांच मैचों की सीरीज काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

40 साल के सिड्डल का तूफानी छक्का, गेंद जा गिरी निर्माणाधीन इमारत पर!

Story 1

बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, वीडियो जारी!

Story 1

सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी: जानें लाइव कवरेज का समय और तरीका!

Story 1

IPL से पहले जियो का धमाका: 299 रुपये में मुफ्त में देखें मैच!

Story 1

यूपी: प्रोफेसर छात्राओं के यौन शोषण का वीडियो अश्लील वेबसाइटों पर करता था अपलोड, कॉलेज ने किया निलंबित

Story 1

9 महीने अंतरिक्ष में रहीं सुनीता विलियम्स: NASA देगा लगभग 1 करोड़! जानकर होंगे हैरान!

Story 1

10वीं में 399 अंक लाने वाली खुशबू को साइंस से रोका, शिक्षा मंत्री ने फोन कर दिलाया भरोसा!

Story 1

वक्फ बिल पर बवाल: जंतर-मंतर पर मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन, ओवैसी भी हुए शामिल

Story 1

शरारती शावक ने सोते हुए माता-पिता को डराया, शेर हुआ हैरान!

Story 1

कब टूटेगी औरंगजेब की कब्र? BJP विधायक टी राजा का संकल्प, बोले - हिंदू चाहते हैं कि...