लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में शनिवार को एक सात वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा किया और बाजार बंद करा दिया।
आक्रोशित भीड़ ने पास की एक मस्जिद पर धावा बोल दिया, जिसके चलते मस्जिद के इमाम को जान बचाकर भागना पड़ा।
पुलिस के अनुसार, सादाबाद के बिसावर क्षेत्र में बच्ची सामान लेने गई थी। रात का समय होने के कारण अमन खान नामक एक मुस्लिम युवक उसे उठाकर ले गया। उसने पोखर के पास ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
दर्द से चीखने पर युवक ने बच्ची का होंठ काट दिया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।
परिजनों ने बच्ची को तलाश किया और वह तालाब के किनारे बेहोश पड़ी मिली। उसे तुरंत सीएचसी सादाबाद ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। रविवार की सुबह लोगों ने जमकर हंगामा किया और पूरे दिन बाजार बंद रखा। गुस्साई भीड़ ने बिसावर स्थित मस्जिद में तोड़फोड़ की, दरवाजा और पानी की टोंटियां तोड़ दीं। मस्जिद के इमाम को वहां से भागना पड़ा।
घटना के बाद बिसावर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि योगी सरकार दोषी को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी।
*Hathras : A 7 year old girl was abducted and rap*d by an IsIamist Aman Khan... He even cut her lips when she cried for help... 💔
— Mr Sinha (@MrSinha_) March 17, 2025
Angry locals are protesting against it; they attacked a nearby mosque in anger.
Now, nobody will talk about Aman Khan s inhuman act—everyone will be… pic.twitter.com/YTj6O9BD3b
हाथरस में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, विरोध में मस्जिद पर हमला, मौलाना फरार
भाईचारा दिखाने का ढोंग मत करो! - लालू के बेटे को AI Grok का करारा जवाब
अंतरिक्ष में 9 महीने: धरती पर लौटते ही सुनीता विलियम्स को होगी बेबी फीट की परेशानी!
कल्पना चावला जयंती: अंतरिक्ष की पहली भारतीय महिला को देश ने किया याद
यमन संकट: रूस ने तत्काल बल प्रयोग रोकने का किया आह्वान
आखिरकार! सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का समय तय, NASA करेगा लाइव प्रसारण
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव: फाफ डु प्लेसिस बने उपकप्तान!
गंदा गाना बजइबा त होई जाई जेल! बिहार पुलिस का बड़ा ऐलान
ट्रंप का बड़ा एक्शन: वेनेजुएला के 200 से ज़्यादा खतरनाक अपराधी अल सल्वाडोर की सबसे खूंखार जेल में!
19 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट!