अश्विन का खुलासा: 100वें टेस्ट में धोनी को बुलाया, पर...
News Image

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी को आमंत्रित किया था, लेकिन धोनी उस मौके पर उपस्थित नहीं हो सके।

अश्विन ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वो अभी भी आईपीएल में खेलते हैं। इस बार आईपीएल में वह अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में खेलेंगे।

अश्विन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई से ही की थी और धोनी की कप्तानी में ही उन्होंने खेलना शुरू किया था। एक बार फिर अश्विन चेन्नई में धोनी के साथ दिखाई देंगे।

अश्विन ने एक कार्यक्रम में बताया कि उनकी इच्छा थी कि धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ जब उन्होंने अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेला, तब धोनी उन्हें मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) दें। लेकिन धोनी वहां नहीं आ सके।

अश्विन के अनुसार, मैंने 100वें टेस्ट मैच से पहले धोनी को फोन किया और उनसे मोमेंटो देने को कहा था। मैं उस टेस्ट को अपना आखिरी टेस्ट बनाना चाहता था, लेकिन वह आ नहीं सके। हालांकि, मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वह मुझे इससे भी बेहतर तोहफा देंगे - सीएसके में वापस लाकर। एमएस का शुक्रिया इस तोहफे के लिए। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।

अश्विन ने साल 2008 में आईपीएल में चेन्नई में कदम रखा था। 2015 तक वह इसी टीम के साथ रहे। इसी साल चेन्नई दो साल के लिए बैन हो गई थी। फिर वह धोनी के साथ राइजिंग पुणे सुपरजायंट में चले गए थे। इसके बाद वह पंजाब किंग्स में गए और इस टीम की कप्तानी भी की। फिर दिल्ली कैपिटल्स में गए और पिछले साल तक राजस्थान रॉयल्स में खेले। इस बार मेगा नीलामी में चेन्नई ने उन्हें वापस खरीदा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अनुपमा: क्या अनुज की मौत का जिम्मेदार है राघव?

Story 1

उसके जैसा इंसान मैंने नहीं देखा : सलमान खान पर महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान!

Story 1

हाथरस में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, विरोध में मस्जिद पर हमला, मौलाना फरार

Story 1

भाजपा विधायक के पति पर हत्या के इरादे से नशे में धुत होकर पहुंचने का आरोप, राजद ने जारी किया वीडियो

Story 1

इंडिया मास्टर्स ने जीता IML 2025 का खिताब, रायुडू का फाइनल में धमाका!

Story 1

10वीं में 399 अंक लाने वाली खुशबू को साइंस से रोका, शिक्षा मंत्री ने फोन कर दिलाया भरोसा!

Story 1

सचिन तेंदुलकर की इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज को धोया, IMLT20 का खिताब जीता!

Story 1

टी राजा का ऐलान: मेरा एकमात्र संकल्प हिंदू राष्ट्र बनाना, औरंगजेब की कब्र खंजर की तरह, तोड़ देंगे

Story 1

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Story 1

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी की तारीख NASA ने की घोषित, जानिए कब लौटेंगे धरती पर