महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के खुलताबाद में औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर उपजा विवाद अब नागपुर तक पहुंच गया है। सोमवार को एक संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान उड़ी एक अफवाह के बाद नागपुर में तनाव फैल गया।
गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एक डीसीपी सहित 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और 40 से 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संसदीय क्षेत्र में दो समुदायों के बीच तनाव फैलने के बाद राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री गडकरी ने देर रात लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। नागपुर पुलिस के अनुसार, यह घटना पूर्वनियोजित नहीं थी।
अफवाह के बाद भड़की हिंसा में पथराव हुआ और उग्र लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। डीसीपी निकेतन कदम भी पत्थरबाजी में घायल हुए हैं। हिंसा में 6 आम नागरिकों के अलावा 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। महल इलाके में एक जेसीबी मशीन को भी आग लगा दी गई।
पुलिस ने सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर हिंसा करने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी है और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
शिवाजी चौक के पास चल रहे निर्माण कार्य स्थल से पत्थरबाजी शुरू हुई, जहाँ बड़ी संख्या में पत्थर रखे हुए थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
नागपुर पुलिस आयुक्त डॉक्टर रविंदर सिंघल ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है। एक तस्वीर जलाई गई थी जिसके बाद लोग जमा हुए। हमने उनकी शिकायत पर कार्रवाई की है और एफआईआर दर्ज की है। हिंसा में दो गाड़ियां जलाई गई हैं।
फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि दो जेसीबी और दो-तीन अन्य गाड़ियों में आग लगी है और झड़प में उनका एक फायरमैन भी घायल हुआ है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महल इलाके में पथराव और तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी नागपुर में भड़की हिंसा के बीच लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
नागपुर के डीसीपी अर्चित चांडक ने कहा कि यह घटना कुछ गलतफहमी की वजह से हुई है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने सभी से बाहर न निकलने और पत्थरबाजी न करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि झड़प के दौरान कुछ गाड़ियों में आग लगा दी गई और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया।
*#WATCH नागपुर (महाराष्ट्र) हिंसा: केंद्रीय मंत्री और नागपुर से सांसद नितिन गडकरी ने कहा, कुछ अफवाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हुई है। नागपुर शहर का इतिहास ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने का रहा है। मैं अपने सभी भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी तरह की… pic.twitter.com/ek22z0G1yg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
पाकिस्तानी सेना में भगदड़: 2500 सैनिकों ने छोड़ा साथ, खाड़ी देशों में मजदूरी करने की तैयारी!
युवराज सिंह और टिनो बेस्ट मैदान पर भिड़े! वायरल हुआ गरमागरम बहस का वीडियो
IPL 2025: क्यों सनराइजर्स हैदराबाद है इस साल की सबसे खतरनाक टीम?
प्यार से खिलाया, फिर धमकाया: पैसे दो, वरना बर्तन धोओ! - विदेशी पर्यटक हैरान
तुलसी गबार्ड भारत पहुंचीं, मोदी और ट्रंप में दिखी समानता, शंकराचार्य ने सरकार को सुनाई खरी-खोटी
रेखा जी, रेखा जी... संसद में कल्याण बनर्जी का वही अंदाज, खूब लगे ठहाके!
RCB के लिए खुशखबरी! ऑस्ट्रेलियाई पेसर की एंट्री से बढ़ी विरोधियों की मुश्किलें
दुनिया से मजारों का नामोनिशान मिटा दूंगा : मुस्लिम स्कॉलर के बयान से मचा बवाल
बिहार की राजनीति में ठुमकों पर घमासान: तेजप्रताप के बाद चिराग निशाने पर!
समुद्र में उठा रेतीला तूफान, देखते ही देखते डूब गए जहाज!