लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी ने सरकार पर इस अंदाज़ से हमला किया कि पक्ष और विपक्ष दोनों ही हंसने लगे। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए रेखा जी का ज़िक्र किया।
बनर्जी ने आंकड़ों के माध्यम से सरकार के कथनी और करनी में अंतर को उजागर किया। उनके सवाल पूछने का तरीका इतना मज़ेदार था कि सत्ता पक्ष के लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। कल्याण बनर्जी के हाव-भाव देखकर चेयर पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी भी मुस्कुराते नज़र आए।
बजट सत्र के दूसरे चरण में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सरकार को घेरते हुए कहा, महिला यात्रियों की सुरक्षा का बिल 2010-2011... महिला वाहिनी बिल 2011 में आया... 12 कंपनी को घटाकर 700 महिला आरपीएफ कर दिया.... हम महिला के लिए लड़ते हैं.... महिला के लिए लड़ते हैं.... महिला के लिए लड़ते हैं.... कुछ नहीं करते हैं.... सिर्फ बात ही करता है.... काज करे ना...रेखा जी...रेखा जी...मोदी जी...रेखा जी...
दरअसल, रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि 2010-2011 में महिला आरपीएफ की 12 कंपनियों को महिला वाहिनी बनाने का फैसला किया गया था। 2025 में 12 कंपनियों को घटाकर 700 महिला आरपीएफ कर्मियों तक सीमित कर दिया गया।
इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेडी किलर कह दिया था, जिस पर काफी हंगामा मचा था।
मंगलवार को भी संसद में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच मनरेगा को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। कल्याण बनर्जी ने कहा कि वह पिछले 3 साल से पश्चिम बंगाल में मनरेगा का पैसा न दिए जाने का सवाल पूछ रहे हैं, जिसके जवाब में कहा जाता है कि चोरी हुई है इसलिए पैसा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि अगर 25 लाख गलत कार्ड हैं, तो 10 करोड़ लोगों को क्यों नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
प्रश्नकाल के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सवालों के जवाब दे रहे थे। तृणमूल के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि हम लगातार तीन साल से इस बात को लेकर सवाल पूछ रहे हैं कि मनरेगा का लाभ पश्चिम बंगाल तक नहीं पहुंच रहा है। मंत्री के पास इसका एक ही जवाब होता है। टोकाटाकी होने पर बनर्जी उत्तेजित हो गए और कहते सुने गए- क्या यह मंत्री है? आपको मंत्री किसने बनाया?
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने ऐसा क्या कहा है संसद में हंगामा हो गया#TMC | #Parliament pic.twitter.com/HT1ZWlp1ee
— NDTV India (@ndtvindia) March 11, 2025
तेजस्वी प्रकाश की डिश पहुंची न्यूयॉर्क के मशहूर रेस्टोरेंट के मेनू में!
नागपुर में हिंसक झड़प: गाड़ियों में आग, 17 गिरफ्तार
रक्षित चौरसिया कौन है? वडोदरा हिट-एंड-रन केस में क्यों हुआ पुलिस वालों का ट्रांसफर?
नागपुर में दो गुटों में हिंसक झड़प, वाहन फूंके, मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील
प्यार से खिलाया, फिर धमकी: पैसे दो या बर्तन धो! विदेशी पर्यटक हैरान
बिहार के खान सर, शेखर सुमन और नीतू चंद्रा चैंपियंस ऑफ चेंज से सम्मानित
प्रतापगढ़: दलित से शादी करने पर मुस्लिम महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
सिकंदर की रिलीज से पहले सह-कलाकार का बड़ा बयान: किस्मत नहीं, मेहनत का खेल है सब
घुटने टेक, तलवार सी बल्लेबाज़ी: 51 के सचिन का अपर कट कर देगा हैरान!
भारत के जंगल में दिखा रहस्यमय जानवर, तस्वीर से मचा हड़कंप!