चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है।
रविवार को खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम सिर्फ 91 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में कीवी टीम ने 10.1 ओवर में केवल 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस हार के साथ ही पाकिस्तान टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा लिया है।
टी20 क्रिकेट इतिहास में यह पाकिस्तान का पांचवां सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उनका सबसे कम स्कोर 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 रन था।
यह टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले 2016 में वेलिंगटन में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 101 रन बनाए थे, जिसे अब यह नया शर्मनाक रिकॉर्ड ने पीछे छोड़ दिया है।
पाकिस्तान के सबसे कम T20I स्कोर:
न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के सबसे कम T20I स्कोर:
हेगले ओवल में खेले गए पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हराया। 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टिम सीफर्ट (44) और फिन एलन (29*) ने शानदार शुरुआत की। सीफर्ट अबरार अहमद का शिकार बने, लेकिन टिम रॉबिन्सन (18) ने 11वें ओवर में लक्ष्य पूरा करने में मदद की। न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 18 मार्च को खेला जाएगा।
Pakistan are all out for 91 in the first innings 🏏
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 16, 2025
The New Zealand chase will begin shortly.#NZvPAK | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/yBNlxmcOEp
इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराकर जीता IML 2025 का खिताब
खई के पान बनारस वाला पर महिला पुलिसकर्मी के ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल
तेज प्रताप यादव पर पुलिस का शिकंजा: बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर कटा ₹4000 का चालान, बॉडीगार्ड भी हटाया गया
उसके जैसा इंसान मैंने नहीं देखा : सलमान खान पर महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान!
मैदान पर बिलखती रह गईं मारिझान कप्प: मुंबई से मिली हार, दिल्ली का टूटा सपना
बिहार में दस्तक! 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
सचिन तेंदुलकर: वो महारिकॉर्ड जो आज भी है अटूट - 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक!
IML 2025 जीतने के बाद सचिन भावुक, बोले - मैदान पर हर पल समय में पीछे जाने जैसा लगा
अंतरिक्ष में 9 महीने: धरती पर लौटते ही सुनीता विलियम्स को होगी बेबी फीट की परेशानी!
भीषण गर्मी का रेड अलर्ट और बारिश-तूफान की चेतावनी! 20 राज्यों के लिए मौसम विभाग का अपडेट