अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में 9 महीने बिता चुकीं भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर कल धरती पर वापस आ रहे हैं।
लेकिन धरती पर कदम रखते ही दोनों को एक खास परेशानी से जूझना पड़ेगा: बेबी फीट ।
इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के कारण दोनों के पांव बच्चों जैसे हो गए हैं।
इसलिए वे धरती पर खुद से चल नहीं पाएंगे।
जैसे मां के पेट से निकलने के बाद बच्चे को चलना सीखने में समय लगता है, उसी तरह सुनीता और बुच को भी धरती की ग्रैविटी में खुद को ढालने में समय लगेगा।
हालांकि उन्हें खुद को धरती के अनुसार ढालने में दिक्कत नहीं होगी, लेकिन उनके शरीर पर इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का असर जरूर पड़ेगा।
दोनों काफी लंबे समय से पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बाहर हैं।
इसलिए धरती पर उतरते ही दोनों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने शरीर को धरती की ग्रैविटी के हिसाब से ढालने की होगी।
बेबी फीट कोई बीमारी नहीं है, बल्कि एक स्थिति है, जो हर इंसान में संभव है।
यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें अंतरिक्ष में बहुत ज़्यादा समय बिताने के बाद अंतरिक्ष यात्री के पैर नवजात के पैरों की तरह नरम हो जाते हैं।
यह एक दर्दनाक स्थिति होती है, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों को चलने में बहुत कठिनाई होती है।
धरती पर चलते समय, पैरों को गुरुत्वाकर्षण और घर्षण का सामना करना पड़ता है।
इससे तलवों की त्वचा मोटी हो जाती है, जो चलने के दौरान होने वाली असुविधा और सामान्य टूट-फूट को रोकती है।
लेकिन अंतरिक्ष में कई महीने बिताने के बाद, पैरों की सख्त त्वचा उतर जाती है और तलवे बेहद नरम और कोमल हो जाते हैं।
नरम त्वचा को कठोर बनने में कुछ हफ़्ते से लेकर महीनों तक का समय लग सकता है, लेकिन तब तक चलने की पूरी प्रक्रिया दर्दनाक होती है।
सिर्फ बेबी फीट ही नहीं, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की हड्डियां भी कमजोर हो जाएंगी।
अंतरिक्ष में हर गुजरते महीने के साथ उनके शरीर में वजन सहने वाली हड्डी का घनत्व एक प्रतिशत कम होता गया।
शरीर की मांसपेशियां भी कमजोर होंगी।
दोनों अंतरिक्ष यात्रियों में खून की कमी होने की भी संभावना है।
इससे उनका दिल और दिमाग भी कमजोर हो सकता है।
कुल मिलाकर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का पूरा शरीर एक नवजात जैसा होगा, जिसे नॉर्मल होने में कुछ महीने लग सकते हैं।
All the hugs. 🫶
— NASA s Johnson Space Center (@NASA_Johnson) March 16, 2025
The hatch of the SpaceX Dragon spacecraft opened March 16 at 1:35 a.m. ET and the members of Crew-10 entered the @Space_Station with the rest of their excited Expedition 72 crew. pic.twitter.com/mnUddqPqfr
पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने की आत्महत्या की कोशिश, वीडियो में बयां किया दर्द
बिहार की राजनीति में ठुमकों पर घमासान: तेजप्रताप के बाद चिराग निशाने पर!
9 महीने अंतरिक्ष में रहीं सुनीता विलियम्स: NASA देगा लगभग 1 करोड़! जानकर होंगे हैरान!
IML T20 फाइनल में युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी में भिड़ंत, लारा ने किया बचाव!
IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स को झटका, उमरान मलिक बाहर, सकारिया टीम में शामिल
रोते-बिलखते मैदान छोड़ा: दिल्ली की खिलाड़ी का दिल टूटा, मुंबई इंडियंस ने छीनी जीत
क्या एलियंस की वजह से नहीं हो रही सुनीता विलियम्स की वापसी? जानिए वायरल वीडियो का सच
आईपीएल 2025: आरसीबी से मुकाबले से पहले केकेआर को झटका, तूफानी गेंदबाज बाहर, सकारिया शामिल!
IPL से ठीक पहले KKR को झटका: उमरान मलिक टूर्नामेंट से बाहर!
जंगल में खूनी जंग: शेर पर दो बाजों का धावा, कौन जीता मुकाबला?