क्रिकेट न्यूज़ डेस्क ।। महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दिल्ली की टीम की यह लगातार तीसरी फाइनल हार है, जबकि मुंबई की टीम ने दूसरा खिताब जीता है।
पूरे मैच के दौरान दिल्ली की मारिझान कप्प मुंबई से भिड़ती रहीं। उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट लिए। फिर बल्ले से भी 26 गेंदों पर 40 रन बनाकर दिल्ली को जीत दिलाने का प्रयास किया।
लेकिन अंत में दिल्ली हार गई और कप्प आँसू बहाती नज़र आईं। मैच खत्म होने के बाद उनकी रोती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। टीम के साथी उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। हार के बाद कप्प पूरी तरह से टूटी हुई लग रही थीं।
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर (66) के अर्धशतक और गेंदबाज़ी की बदौलत टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया और दूसरी महिला प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीती।
दिल्ली कैपिटल्स को नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और उन्हें तीसरी बार उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर हरमनप्रीत के अर्धशतक के बावजूद मुंबई इंडियंस घरेलू मैदान पर 7 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। उनकी 44 गेंदों की पारी में नौ चौके और दो छक्के शामिल रहे।
हरमनप्रीत कौर ने नैट साइवर ब्रंट (30) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी की। अगर यह साझेदारी नहीं बनती तो मुंबई इंडियंस की टीम इस स्कोर तक नहीं पहुंच पाती।
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इस छोटे लक्ष्य का बखूबी बचाव किया और टीम को 2023 के बाद दूसरा खिताब दिलाया।
Tip For Freshers :
— Rishabhians (@Rishabhians17) March 15, 2025
Don t Get Emotionally Connect With Cricket 🥺💔 pic.twitter.com/zTvVXbgQBX
निशांत कुमार के साथ तस्वीर पर संजय झा की पहली प्रतिक्रिया: हमारे नेता!
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी की तारीख आई सामने, नासा ने जारी किया कार्यक्रम
MS धोनी को आज भी है इस बात का अफ़सोस, IPL 2025 से पहले किया खुलासा, बोले- वह एक बड़ी गलती थी
CBP होम ऐप: विवादों के बीच रंजनी श्रीनिवासन का अमेरिका छोड़ना
अमृतसर मंदिर हमला: मुख्य आरोपी ढेर, पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया
दीवानगी! सचिन के नाम से गूंजा स्टेडियम, खचाखच भरे मैदान में खेला गया फाइनल
बलूच सेना का दावा: हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, वीडियो जारी, पाकिस्तान में खलबली
प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे से उत्तराखंड में सियासी तूफान, विरोध में दुकानें बंद!
चीन के साथ संबंधों पर पीएम मोदी के बयान से खुश हुआ ड्रैगन!
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मरा? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सनसनी!