देशभर में गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने 19 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया है।
इसके प्रभाव से 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 9 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
ओडिशा में अत्यधिक गर्मी पड़ने की आशंका है, क्योंकि राज्य में अभी से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते से गर्मी बढ़ने लगेगी। आज, 17 मार्च को राजधानी में आसमान साफ है और हवाएं भी नहीं चल रही हैं। 18 मार्च को हल्के बादल छाने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.56 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 17.05 डिग्री सेल्सियस और 31.29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा में 21% नमी है और हवा की गति 21 किलोमीटर प्रति घंटा है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र पर सक्रिय है। हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।
19 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
*Heatwave Warning for 17th-18th, March #IMD #WeatherUpdate #mausam #heatwave #thunderstorm @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/tIUdZWxhcW
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 16, 2025
बलूचिस्तान में विद्रोह: पाकिस्तान अब भुगतेगा - रक्षा विशेषज्ञों का मत
दिग्गज तमिल अभिनेत्री बिंदु घोष का 76 वर्ष की आयु में निधन, अंतिम दिनों में आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं
एक इंच की दूरी से टली मौत! वायरल वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
बलूचिस्तान: नोशकी हमले का वीडियो जारी, BLA का दावा - 90 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव: फाफ डु प्लेसिस बने उपकप्तान!
40 साल के सिड्डल का तूफानी छक्का, गेंद जा गिरी निर्माणाधीन इमारत पर!
कभी पिता चलाते थे टेम्पो, अब IPL में चमकेगी किस्मत! एक फोन कॉल ने बदली जिंदगी
गणित की इस पहेली को 10 सेकंड में हल करने वाले हैं केवल जीनियस, 90% लोग हुए फेल!
क्या शरीयत के दायरे में होली खेलना गुनाह है? शमी की बेटी के गुलाल उड़ाने पर मौलानाओं का सवाल
वक्फ बिल: कानून तो अभी आया भी नहीं , जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सवाल उठे