सेना के काफिले पर भीषण आतंकी हमला, 7 सैनिक शहीद, 90 की मौत का दावा!
News Image

पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर रविवार को आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सात सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि हुई है, जबकि 21 घायल बताए जा रहे हैं।

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि उन्होंने 90 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है।

यह हमला क्वेटा से लगभग 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हुआ। हमले के तुरंत बाद सेना ने इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, सेना का काफिला शनिवार को ताफ्तान जा रहा था। सात बसों और दो अन्य वाहनों के इस काफिले पर सबसे पहले आईईडी से हमला किया गया।

बीएलए ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायीन यूनिट द मजीद ब्रिगेड ने नोशकी में आरसीडी हाईवे पर पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला किया।

दावा किया जा रहा है कि इस काफिले में सेना की आठ बसें थीं। विस्फोट में एक बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

बीएलए के फतेह स्क्ववैड ने सेना की दूसरी बस को घेर लिया और उसमें सवार सभी सैनिकों को मार गिराया, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 90 तक पहुंच गई।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एमएस धोनी का धुआंधार अवतार: छक्के देख फैंस खुशी से झूमे

Story 1

बलूचिस्तान में BLA का भीषण हमला, 90 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा!

Story 1

जंगल में खूनी जंग: शेर पर दो बाजों का धावा, कौन जीता मुकाबला?

Story 1

पुलिस की गाड़ी के आगे स्टंट, फिर फूट-फूट कर रोया स्टंटबाज!

Story 1

बेगमपुर स्टेशन पर शर्मनाक हरकत: महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत, वीडियो वायरल!

Story 1

होली पर बेटी को रंगे देख भड़के मौलाना रजवी, शमी को बताया गुनहगार

Story 1

क्या खेसारी बनेंगे अखिलेश के खेला होबे का हथियार? सपा में शामिल होने की अटकलें तेज!

Story 1

यमन पर ट्रंप का हवाई हमला: 24 की मौत, ईरान को अल्टीमेटम!

Story 1

ईशान किशन का तूफ़ान! 58 गेंदों में 137 रन, क्या होगी टीम इंडिया में वापसी?

Story 1

IPL 2025: CSK में नंबर तीन के लिए दो दिग्गजों में जंग, कौन मारेगा बाज़ी?