पहले संभाला हालात, फिर संभल पुलिस ने खेली होली! CO अनुज चौधरी भी नाचे, तालाब में हुआ रंगों का धमाल
News Image

संभल पुलिस ने रविवार को एडिशनल एसपी ऑफिस परिसर में जमकर होली खेली। 13 और 14 मार्च को होली पर मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के बाद पुलिसकर्मी रंगों में सराबोर नजर आए।

संभल के सीओ अनुज चौधरी भी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ होली के रंग में डूबे दिखे। उन्होंने पानी और रंगों की बौछार में खूब धमाल मचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में सीओ अनुज चौधरी और एएसपी श्रीशचंद्र अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एक गड्ढे में रंग घोलकर होली का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। सभी होली के गीतों पर झूमते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों का यह अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

ड्यूटी निभाने के बाद पुलिस लाइन में खूब धमाल मचाया गया। वीडियो में एक तालाब की तरह गड्ढा तैयार किया गया है जिसमें पानी भरा हुआ है। इसमें खड़े पुलिसकर्मी नाचने में मशरूफ हैं और होली के गानों पर थिरक रहे हैं।

14 मार्च को होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने की वजह से संभल में पुलिस अलर्ट पर थी और जिले में हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।

होली से पहले सीओ अनुज चौधरी का एक बयान भी सुर्खियों में रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन्हें रंगों से परेशानी है, वे घरों के अंदर ही रहें। उनके इस बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

सीओ अनुज चौधरी ने 6 मार्च को कहा था, जुम्मा साल में 52 बार आता है। होली साल में एक बार आती है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में से किसी को लगता है कि रंगों से उनका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो वह घर से बाहर न निकले। होली के रंगों से असहज महसूस करने वालों को होली के दिन घर के अंदर ही रहना चाहिए।

14 मार्च को होली के दिन रंगों से बचने के लिए संभल में जामा मस्जिद समेत 10 मस्जिदों को प्लास्टिक शीट और तिरपाल से ढक दिया गया था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

40 साल के सिड्डल का तूफानी छक्का, गेंद जा गिरी निर्माणाधीन इमारत पर!

Story 1

10वीं में 399 अंक लाने वाली खुशबू को साइंस से रोका, शिक्षा मंत्री ने फोन कर दिलाया भरोसा!

Story 1

AIMIM विधायक का नितेश राणे पर हमला: हिंदू भी अब उनकी बात नहीं सुनते

Story 1

हाफिज सईद: अस्पताल में, जेल में या जहन्नुम? अफवाहों के बीच सच क्या है!

Story 1

खुद करें तो रासलीला, दूसरों पर लाल-पीला? रोहिणी ने शेयर किया चिराग का होली वीडियो

Story 1

होली के रंग में भंग: दिल्ली में मारपीट और तोड़फोड़, वीडियो वायरल

Story 1

भाजपा विधायक के पति पर हत्या के इरादे से नशे में धुत होकर पहुंचने का आरोप, राजद ने जारी किया वीडियो

Story 1

MS धोनी को आज भी है इस बात का अफ़सोस, IPL 2025 से पहले किया खुलासा, बोले- वह एक बड़ी गलती थी

Story 1

IML T20 फाइनल में युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी में भिड़ंत, लारा ने किया बचाव!

Story 1

धरती से आए साथियों को देख खुशी से झूमीं सुनीता, अंतरिक्ष स्टेशन पर जश्न!