जावेद अख्तर, जो कभी पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाने के लिए चर्चा में थे, अब एक पाकिस्तानी गायक की आवाज के दीवाने हो गए हैं। वे अब उस गायक से मिलना चाहते हैं और उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं।
ये गायक कोई और नहीं बल्कि मोअज्जम अली खान हैं। मोअज्जम अक्सर अपने गाने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।
हालांकि, यह वही जावेद अख्तर हैं जिन्होंने कुछ समय पहले पाकिस्तान की धरती पर ही उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी।
फरवरी 2023 में, जावेद अख्तर मशहूर शायर फैज अहमद फैज की याद में आयोजित फैज फेस्टिवल में भाग लेने पाकिस्तान गए थे।
वहां उनसे पूछा गया कि जब आप पाकिस्तान से वापस जाते हैं तो क्या आप अपने लोगों को बताते हैं कि पाकिस्तान में भी अच्छे लोग रहते हैं? वो लोग हम पर बम बरसाते हैं।
इसके जवाब में जावेद अख्तर ने 26/11 के हमले का जिक्र करते हुए कहा, आइए हम एक दूसरे को दोष न दें। इससे मुद्दों का हल नहीं निकलेगा। हम पर हमला हुआ था। हम बंबई के लोग हैं। हमने देखा, वहां कैसे हमला हुआ था। वो लोग नार्वे से तो नहीं आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो बुरा नहीं मानना चाहिए।
फरवरी 2023 में ही उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने हमेशा नुसरत फतेह अली खान, मेहदी हसन और फैज अहमद फैज जैसे पाकिस्तानी कलाकारों की मेजबानी की, लेकिन पाकिस्तान में कभी लता मंगेशकर का शो नहीं हुआ।
ज़िंदाबाद जावेद साहब ! ज़िंदाबाद !!
— Vinod Kapri (@vinodkapri) February 21, 2023
पाकिस्तान जा कर पाकिस्तान के सामने ये सब आप ही कर सकते थे। pic.twitter.com/3ZhauZDY7I
होली पर झारखंड में बवाल: गिरिडीह में दो समुदायों में हिंसक झड़प, दुकानें और वाहन फूंके!
होली ड्यूटी पर तैनात टीआई की हृदय गति रुकने से मौत, पुलिस विभाग में शोक
ओवैसी की मुस्लिम युवाओं से अपील: नमाज़ पढ़ो, कुरान पढ़ो, वरना...
राजस्थान में तूफानी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अलर्ट जारी
वडोदरा सड़क हादसा: आरोपी रक्षित चौरसिया ने बताई दुर्घटना की पूरी कहानी
मुंगेर: ASI हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, हथियार छीनकर भागने का कर रहा था प्रयास
वायरल वीडियो: कार से तीन को कुचला, फिर सड़क पर धार्मिक नारे, दहला देगा मंजर!
46 साल बाद संभल में निकली होली की धूम, जमकर उड़ा रंग-गुलाल
अक्षर पटेल बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, केएल राहुल ने दी बधाई!
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का काउंटडाउन शुरू, क्रू-10 मिशन लॉन्च!