46 साल बाद संभल में निकली होली की धूम, जमकर उड़ा रंग-गुलाल
News Image

संभल में 46 साल बाद कार्तिकेय मंदिर में होली मनाई जा रही है। सड़कों पर जुलूस निकाला गया।

मैदान में CO अनुज चौधरी जुलूस में हिंदुओं के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने जुलूस का नेतृत्व किया।

CO अनुज चौधरी गली-गली घूमे और उन्होंने कहा कि सब कुछ शांतिपूर्वक हो रहा है। होली खेली जा रही है, कुछ देर बाद लोगों को नमाज करने में भी दिक्कत नहीं आएगी।

संभल में हर चौराहे पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।

डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि प्रशासन दोनों पक्षों से संपर्क बनाए हुए है।

गुरुवार को होलिका दहन पर SP कृष्ण विश्नोई ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

जुमे की नमाज और होली को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

संभल CO अनुज चौधरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने होली और जुमे की नमाज को लेकर कहा था कि नमाज तो साल के 52 दिन तक पढ़ी जाती है जबकि होली एक बार आता है। अगर किसी को रंग से दिक्कत है तो वो घर में बैठ जाएं, होली पर बाहर न निकले।

CO के बयान पर बवाल मच गया। विपक्ष ने धावा बोल दिया तभी सीएम योगी ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि अनुज ने कुछ भी गलत नहीं बोला है। वो पहलवान है, डरेगा थोड़ी न।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ओवैसी के बयान पर भड़के अबू आजमी, बोले- ये हिन्दू भाइयों के सबसे बड़े नेता

Story 1

क्यों भारतीय छात्रा रजनी श्रीनिवासन का वीजा अमेरिका ने किया रद्द, क्या हमास से जुड़ा है मामला?

Story 1

मंत्री के सामने कार्यकर्ताओं की पिटाई! नितेश राणे के खिलाफ प्रदर्शन करने पर हंगामा

Story 1

पीएम मोदी से लेकर मेलोनी तक, AI ने रंग दी दुनिया की हस्तियां होली के रंग में!

Story 1

भूकंप के जोरदार झटकों से दहशत! अटलांटिक महासागर और तिब्बत में भूकंप

Story 1

सत्ता का नशा? BJP विधायक के बेटे ने तोड़े नियम, गर्भगृह में घुसकर की पूजा

Story 1

डोनाल्ड ट्रंप के मुंह पर माइक से ज़ोरदार टक्कर, राष्ट्रपति ने दिखाई तीखी प्रतिक्रिया!

Story 1

ठाणे-बोरीवली अब सिर्फ 15 मिनट में! ट्विन टनल का हवाई दृश्य

Story 1

न्यूजीलैंड होली के रंगों में डूबा, पीएम क्रिस्टोफर ने हजारों की भीड़ के साथ मनाई होली

Story 1

मुंगेर ASI हत्याकांड: आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, SHO समेत चार पुलिसकर्मी घायल