इंदौर, मध्य प्रदेश में होली के त्योहार के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक थाना प्रभारी (टीआई) की अचानक मौत हो गई। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
मामला इंदौर के बेटमा का है। जानकारी के अनुसार, टीआई संजय पाठक आईजी कार्यालय में पदस्थ थे और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
14 मार्च को होली के दिन, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत इंदौर के बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हृदय गति रुकना (हार्ट अटैक) बताया है।
संजय पाठक की गिनती एक दबंग पुलिस अधिकारी में होती थी। उनकी मौत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और डीजीपी ने गहरा दुख जताया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय पाठक की हृदयघात से असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार मिला। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के डीजीपी ने भी सोशल मीडिया पर टीआई संजय पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित की और बताया कि होली ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके कारण उनका देहांत हो गया।
बताया जा रहा है कि टीआई संजय पाठक भोपाल के रहने वाले थे। इस घटना से पुलिस विभाग में गहरा शोक है।
*इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ म.प्र पुलिस निरीक्षक श्री संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 14, 2025
कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण… pic.twitter.com/BJVG0eQwXJ
किसी कपड़े की तरह सिकुड़ जाती है ये इलेक्ट्रिक साइकल, जहां जाएं साथ ले जाएं!
होली खेलने से मना करने पर गोलीबारी, एक घायल, मुरादाबाद में हड़कंप
पुलिस के आगे स्टंट दिखाना पड़ा भारी, अधिकारी ने सिखाया ऐसा सबक, छूट जाएगी हंसी!
बिहार में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले: मुंगेर में ASI की मौत, दो दिनों में दूसरी हत्या से सनसनी
अहमदाबाद में उपद्रवियों को पुलिस ने सिखाया सबक, सरेआम बेंत से की पिटाई
ट्रंप के चेहरे पर लगा माइक, राष्ट्रपति ने घूरा, फिर कहा - यह बड़ी खबर बन गई!
25 साल के साथी की मौत का गम नहीं सह पाया हाथी, लिपटकर खड़ा रहा घंटों
नेपाली छात्र के भाषण ने इंटरनेट पर मचाई धूम, लोगों को आई हिटलर की याद!
होली के रंग में घुला भाईचारा: नमाज़ पढ़कर लौट रहे मुस्लिमों को हिंदुओं ने लगाया गले!
रंग लगाने से मना करने पर छात्र की हत्या, लाइब्रेरी में घुसकर बेरहमी से पीटा