मथुरा के फालैन गांव में शुक्रवार सुबह पारंपरिक होलिका दहन लीला का आयोजन किया गया। गुरुवार शाम को पंडा मेले का भव्य आयोजन हुआ था।
प्रहलाद कुंड के पास स्थित प्रहलाद मंदिर के समीप विशालकाय होलिका तैयार की गई थी। शुक्रवार सुबह लगभग 4:20 बजे विधि-विधान से होलिका में अग्नि प्रज्वलित की गई, जो कुछ ही पलों में धधकते अंगारों में तब्दील हो गई।
पिछले एक महीने से तपस्या में लीन संजू पंडा ने प्रहलाद मंदिर में जल रही अखंड लौ पर हाथ रखा। जब उन्हें शीतलता का अनुभव हुआ, तो वे प्रहलाद कुंड में स्नान करने चले गए। स्नान के बाद उनकी बहन ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
थोड़ी ही देर में संजू पंडा धधकते अंगारों में उतरे और पूरी होलिका को पार कर गए। इस अद्भुत दृश्य को देखकर पूरा गांव जयकारों से गूंज उठा।
होली के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर तिराहे और चौराहे पर देर रात तक होलिका दहन किया गया। लोगों ने अपने घरों में होलिका में भूने गए जौ एक-दूसरे को बांटकर आपसी मनमुटाव दूर किए। शहरभर में लगभग दो हजार स्थानों पर होलिका स्थापित की गई थी।
गुरुवार दोपहर को महिलाओं ने विधिपूर्वक होलिका का पूजन किया और घर से बनाई गई गूलरी होलिका माता को अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भक्त प्रहलाद और होलिका माता से परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।
शाम को करीब पांच से छह बजे के बीच अचानक बारिश शुरू हो गई। रात 11:29 बजे जैसे ही शुभ मुहूर्त आया, होलिका में अग्नि प्रज्वलित कर दी गई।
भक्तों ने होलिका माता और भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा की। इसके बाद, जलती हुई होलिका से अग्नि लेकर लोगों ने अपने घरों में स्थापित होलिका का भी दहन किया। होलिका में भूने गए जौ सभी ने आपस में बांटे, एक-दूसरे को गले लगाया और पुरानी नाराजगियां भूलकर मिलनसार माहौल बनाया।
*धधकती होलिका से निकले संजू पंडा, गूंजे जयकारे pic.twitter.com/oGu5ccJQWX
— Aysha Sheikh Siddique (@AyshaSheik84997) March 14, 2025
मंत्री के सामने कार्यकर्ताओं की पिटाई! नितेश राणे के खिलाफ प्रदर्शन करने पर हंगामा
WPL 2025: खिताबी जंग में मुंबई से टकराएगी दिल्ली, संभावित प्लेइंग XI पर एक नजर
होली के रंग में घुला भाईचारा: नमाज़ पढ़कर लौट रहे मुस्लिमों को हिंदुओं ने लगाया गले!
होली खेलने से इनकार करने पर युवक को मारी गोली!
लादेन की तरह मारा गया ISIS का स्टेट चीफ अबू खादीजा! बिल में छिपकर बैठा था आतंकी
हमास का समर्थन करने वाली छात्रा का वीज़ा रद्द, खुद ही लौटी भारत
इतनी भी क्या जल्दी भाई? रिपोर्टर ने ट्रंप के मुंह पर दे मारा माइक!
हमारे त्योहारों में पत्थर नहीं चलाइएगा : होली पर मुस्लिम युवक के साथ ऐसा व्यवहार, जीता सबका दिल
ट्रेन में सीट के लिए हाथापाई! महिलाओं ने बाल खींचे, लात-घूंसे मारे, वीडियो वायरल
IPL 2025: RCB में विराट की वापसी, डैशिंग लुक का वीडियो वायरल!