लखनऊ: राजधानी लखनऊ से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हिन्दू और मुस्लिम समुदायों के लोग जिस प्रेम और सौहार्द के साथ एक दूसरे से मिल रहे हैं, उसे देखकर हर कोई हैरान है।
वीडियो में दिख रहा है कि होली के रंग में सराबोर कुछ लोग नमाज पढ़कर लौट रहे थे। तभी रंग में सराबोर लोगों ने उन्हें रोक लिया और सब एक दूसरे को बधाई देने लगे। लोग इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
राजधानी लखनऊ में होली खेल रहे लोगों के बीच नमाज पढ़कर लौट रहे नमाजियों ने हाथ मिलाया और एक दूसरे को होली और रमजान की मुबारकबाद दी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस सौहार्द की जमकर सराहना कर रहे हैं।
हालांकि, होली और जुमा के दिन देश के कुछ अन्य हिस्सों से हिंसा की खबरें भी आईं। बिहार के मुंगेर में होली के दिन शराब पीकर हल्ला करने पर रोकने पर एक एएसआई की हत्या कर दी गई। झारखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल में भी दो गुटों में पथराव हुआ। बंगाल के बीरभूम में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
वहीं, मऊ में होली पर राधा-कृष्णा की झांकी निकली तो मुस्लिम महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। इसके अलावा, यूपी में रमजान के मौके पर एक मुस्लिम युवक सहरी का इंतजार कर रहा था, तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।
*कौन कहता है सौहार्द को खतरा है? कहाँ है सौहार्द को खतरा। कुछ कठमुल्ले और कुछ फर्जी सनातनी ऐसी अफ़वाह फैलाते हैं। राजधानी लखनऊ में होली खेल रहे लोगों के बीच नमाज पढ़ कर लौट रहे नमाजियों ने हाथ मिलाया और एक दूसरे को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/RGNcAqRC3r
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) March 14, 2025
लालू के लाल का होली धमाका: पलटू चाचा कहकर नीतीश कुमार को किया ट्रोल!
मुंगेर: ASI हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, हथियार छीनकर भागने का कर रहा था प्रयास
ट्रेन यात्रियों के फोन में ये 6 ऐप ज़रूर होने चाहिए, सफर होगा आसान!
होली पर तेज प्रताप का सिपाही डांस : ठुमका लगाओ, नहीं तो सस्पेंड!
अमृतसर मंदिर ब्लास्ट: 3 आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे
IPL 2025: 22 मार्च से धमाका, कप्तान तैयार, क्या आपकी सीट बेल्ट बंधी?
सच सिर्फ़ इसलिए नहीं... तलाक के बीच राजा भैया की बेटी का बड़ा बयान
हिमाचल में पंजाबी पर्यटकों की दादागिरी, होमगार्ड जवान से मारपीट!
क्या बाबर आज़म और रिज़वान का टी20 करियर खत्म? कप्तान आगा सलमान के बयान से सनसनी!
क्या! रूमर्ड गर्लफ्रेंड का लहंगा संभालते दिखे ऋषभ पंत, वायरल हुआ वीडियो