मुंगेर, बिहार में एएसआई संतोष सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया है। आरोपी रणवीर यादव को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसने पुलिस जवान की राइफल छीनकर भागने की कोशिश की।
पुलिस के रोकने पर भी जब वह नहीं माना, तो पुलिस को उस पर गोली चलानी पड़ी। गोली आरोपी के पैर में लगी है।
बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी रणवीर यादव को भागने की कोशिश के दौरान पैर में गोली लगी है।
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान एएसआई संतोष सिंह की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रणवीर उर्फ गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि जब पुलिस उसे लेकर थाने आ रही थी, तभी पुलिस टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अपराधी गुड्डू यादव भी उसी गाड़ी में मौजूद था।
दुर्घटना के बाद उसने एक जवान की राइफल छीनी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद उस पर गोली चलाई गई, जो उसके पैर में लगी।
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए अपराधी गुड्डू यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, एएसआई संतोष कुमार की हत्या के आरोपियों में अब तक मुख्य आरोपी रणवीर यादव समेत उसके चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
एएसआई संतोष सिंह मुंगेर में भीड़ के हमले में घायल हो गए थे और पटना में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इससे दो दिन पहले भी अररिया में भीड़ द्वारा एएसआई राजीव रंजन की हत्या कर दी गई थी।
होली की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना डायल 112 पर दी गई। डायल 112 पर एएसआई संतोष सिंह ड्यूटी पर थे। वह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के विवाद में बीच-बचाव किया। इसी दौरान रणवीर उर्फ गुड्डू यादव और उसके परिजनों ने एएसआई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। पहले उन्हें इलाज के लिए मुंगेर के निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया था।
*#WATCH | Munger, Bihar: On Munger ASI Santosh Kumar Singh s death case, SP Syed Imran Masood says, ... An unfortunate incident took place with ASI Santosh Kumar yesterday in which he lost his life. His mortal remains have been brought here. Our teams had been conducting raids… pic.twitter.com/4EMQW5QQiC
— ANI (@ANI) March 15, 2025
होली के दिन तेज प्रताप यादव ने वर्दी वाले पुलिसकर्मी को नाचने पर किया मजबूर!
बिना परमाणु हमले के बलूचिस्तान: डोभाल का पुराना वीडियो वायरल, सहमे शहबाज!
WPL 2025: खिताबी जंग में मुंबई से टकराएगी दिल्ली, संभावित प्लेइंग XI पर एक नजर
छावा फिल्म को लेकर संजय राउत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, गोलवलकर के विरोध की दी नसीहत
अहमदाबाद में होली की रात सड़कों पर मचा आतंक, पुलिस ने सिखाया सबक
लालू के लाल का होली धमाका: पलटू चाचा कहकर नीतीश कुमार को किया ट्रोल!
लादेन की तरह मारा गया ISIS का स्टेट चीफ अबू खादीजा! बिल में छिपकर बैठा था आतंकी
IPL 2025: रोहित का जोड़ीदार कौन? आकाश चोपड़ा ने चुनी मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का काउंटडाउन शुरू, क्रू-10 मिशन लॉन्च!
ऐ सिपाही...ठुमका लगाओ, वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे : तेज प्रताप यादव का पुलिसकर्मी को आदेश