आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी आमने-सामने होंगी।
पिछले सीजन फिसड्डी साबित हुई मुंबई इंडियंस इस बार वापसी करने के लिए बेताब है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम कागजी तौर पर मजबूत दिख रही है। पांच बार की चैंपियन के पास इस बार स्टार खिलाड़ियों की भरमार है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई किन ग्यारह खिलाड़ियों को मैदान में उतारती है। इस बीच, पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मुंबई की संभावित बेस्ट प्लेइंग 11 का चुनाव किया है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुंबई इंडियंस के लिए 11 से 12 खिलाड़ी चुनना मुश्किल होगा क्योंकि उनके पास बेस्ट प्लेयर्स की फौज है।
उन्होंने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए रयान रिकेल्टन या विल जैक्स को चुना। उन्होंने कहा कि अगर दोनों खेलें तो और भी अच्छा होगा। इसके बाद सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या को उन्होंने टीम में जगह दी। नमन धीर भी टीम से बाहर रह जाएंगे।
आकाश ने मुंबई की गेंदबाजी गहराई की भी सराहना की। उन्होंने दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी को वानखेड़े की पिच पर पावरप्ले में सबसे खतरनाक बताया।
स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर और मुजीब उर रहमान को उन्होंने विकल्प के तौर पर चुना। उन्होंने कहा कि मुंबई के शुरुआती 12 खिलाड़ी दमदार हैं।
हालांकि, जसप्रीत बुमराह शुरुआती कुछ मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि वह अभी इंजरी से उबर रहे हैं। हार्दिक पांड्या भी स्लो ओवर रेट के कारण एक मैच के बैन के चलते पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।
मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। पिछले सीजन मुंबई 14 मैचों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी थी और अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी।
*How far can Mumbai go in #IPL2025? Are they the strongest batting unit in the league this season?
— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 15, 2025
I preview them in this morning’s #AakashVani: https://t.co/ZStQBm7OCX pic.twitter.com/xskP5yC6U2
यूपी बीजेपी में सवर्णों का दबदबा, OBC चेहरे भी बड़ी संख्या में!
उ सबका बेटा गड़बड़ कर रहा है तब ना हमरा बेटा निशांत आ रहा है : नीतीश कुमार पर RJD का तीखा वार
बिहार में दस्तक! 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
आईपीएल 2025: ईशान किशन का धमाका, विरोधी टीमों को दी चेतावनी!
अहमदाबाद में बदमाशों का आतंक, पुलिस ने सिखाया सबक, घर भी तोड़े!
क्या नीतीश कुमार के बेटे निशांत करेंगे राजनीति में एंट्री? जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर!
नौ महीने बाद धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, परिवार में खुशी की लहर!
ठुमके से मची खलबली: तेजप्रताप के बाद अब चिराग पासवान पर सवालों के घेरे!
ट्रंप का हूतियों पर कहर: नरक में भेज रहे हैं...
लाल सागर में भीषण जंग! अमेरिकी जहाजों पर हूती विद्रोहियों का हमला, अमेरिकी फाइटर जेट उगल रहे आग