देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिहार में भी रंगों की धूम है, जहां कई इलाकों में आज भी उत्सव जारी है। लालू यादव के परिवार की होली की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर होली का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली और फगुआ गीत गाए। उन्होंने नारा लगाया, नौजवान के हाथ में बंदूक नहीं, कलम चाहिए।
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, और होली के रंग में चुनावी रंग भी घुल गया है। तेज प्रताप ने इस मौके पर अपने भाई तेजस्वी यादव के लिए एक बड़ा ऐलान किया।
तेज प्रताप ने कहा, यह तय हो चुका है, तेजस्वी जी इस बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
इससे पहले, तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव से आशीर्वाद लिया और होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने होली के साथ रमजान के पवित्र महीने के मिलन को सुखद संयोग बताया। उन्होंने प्रेम, भाईचारे और रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी ने कहा कि होली का त्योहार हर्ष और उल्लास का दिन है, और यह जीवन में उमंग और उत्साह लाता है।
*#WATCH | बिहार: पटना में राजद नेता तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर होली का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली और फगुआ गीत गाए। pic.twitter.com/5OvPwRCw0x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2025
भारतीय स्टार केएस भरत अब इंग्लैंड में दिखाएंगे जलवा!
लादेन की तरह मारा गया ISIS का स्टेट चीफ अबू खादीजा! बिल में छिपकर बैठा था आतंकी
लड़कियों के कारण रणधीर और ऋषि कपूर ने होली पार्टी में जाना छोड़ा, बेटी के सामने कही ऐसी बात, सब रह गए दंग!
जोधपुर में भीषण सड़क हादसा: पूर्व विधायक के बेटे की मौत
रमज़ान में सहरी का इंतज़ार कर रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दिनदहाड़े हत्या
क्या ये विराट का आखिरी ऑस्ट्रेलियाई दौरा होगा? कोहली ने संन्यास पर दिया बड़ा बयान
क्या लालू यादव ने फिर दिया नीतीश कुमार को ऑफर? इस पोस्ट से बिहार में हलचल
सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह को रंग और पिचकारी से किया सराबोर!
ऐ सिपाही...ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड कर दिए जाओगे : तेजप्रताप यादव का मज़ाक बना विवाद
नवीन पटनायक का सियासी पलटा: NDA को नुकसान, INDIA को फायदा?