मस्जिद में अल्लाह हू अकबर के नारों के साथ मनाई होली, कट्टरपंथी हैरान
News Image

पूरा भारत आज होली के रंग में डूबा है। चारों ओर खुशी और उल्लास का वातावरण है। आज जुमे की नमाज भी है, जिसके चलते विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश में कई मस्जिदों को ढक दिया गया है। संभल सांसद बर्क ने अपील की है कि हिन्दू भाई होली खेलते समय सावधानी बरतें, किसी मुस्लिम या मस्जिद को रंग के चपेट में न आने दें।

इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने कट्टरपंथियों को करारा जवाब दिया है।

वीडियो देवाशरीफ का बताया जा रहा है, जहाँ मस्जिद में हिन्दू और मुस्लिम साथ में होली खेल रहे हैं। होली खेल रहे मुसलमानों ने कहा कि हमें देखकर बताओ कि कौन हिन्दू है और कौन मुस्लिम? बस टोपी का ही तो फर्क है।

इस दौरान पीछे अल्लाह हू अकबर और भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे। इस वीडियो को देखकर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। सबका कहना है कि असली भारत तो यही है। राजनेता लोग नफरत फैलाते रहते हैं।

उत्तर प्रदेश में होली और नमाज को लेकर बहस चल रही है, वहीं देवा शरीफ में मुसलमानों ने मस्जिद में होली मनाई। हिन्दू-मुस्लिम एकता का यह वीडियो सामने आया है।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के अवसर पर गोरखपुर में हैं। उन्होंने भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान लोगों को संबोधित किया और सबके साथ होली खेली। योगी इस दौरान काले चश्मे में नजर आए और उनका यह लुक वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पर्व और त्योहारों की जितनी समृद्ध परंपरा सनातन धर्म के पास है, दुनिया के किसी भी अन्य देश में, किसी भी अन्य मत और मजहब के पास नहीं है। सनातन धर्म का एक ही उद्घोष है- यतो धर्मस्ततो जय:।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या संजय राउत शिंदे को ताकतवर बना रहे हैं? शाइना एनसी के बयान से हड़कंप!

Story 1

क्या ओलंपिक के लिए टी20 संन्यास तोड़ेंगे विराट कोहली? जानिए क्या है उनकी शर्त!

Story 1

16 सालों में पहली बार: सुपर ओवर में बहरीन का शर्मनाक रिकॉर्ड!

Story 1

नाचते-नाचते ट्रंप ने किया ऐलान, दुनिया का खूंखार आतंकी ढेर, वीडियो भी जारी!

Story 1

चौथी पास, बब्बर खालसा से जुड़ाव: अमृतसर मंदिर धमाके के तीनों आरोपी कौन?

Story 1

तेलंगाना: मंदिर कर्मचारी पर तेजाब हमला, वीडियो वायरल

Story 1

हमास समर्थन पड़ा भारी: भारतीय छात्रा का अमेरिकी वीज़ा रद्द

Story 1

लखनऊ में नमाजियों को होली खेल रहे हिंदुओं ने लगाया गले, सौहार्द देख दंग रह गए लोग!

Story 1

हिमाचल में पंजाबी पर्यटकों की दादागिरी, होमगार्ड जवान से मारपीट!

Story 1

संभल में होली पर तनाव: मस्जिद के गेट पर जय श्री राम लिखने से बढ़ा विवाद