रत्नागिरी, महाराष्ट्र से एक चिंताजनक वीडियो सामने आया है। यह घटना 12 मार्च को राजापुर में होली से एक दिन पहले हुई, जहां शिमगा उत्सव के जुलूस के दौरान एक भीड़ ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिमगा उत्सव मनाते हुए कुछ लोग मस्जिद परिसर में ज़बरदस्ती घुसने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
जानकारी के अनुसार, शिमगा नामक लकड़ी का ढांचा लेकर चल रहे लोग मस्जिद के गेट के करीब 3-4 फीट अंदर तक घुस गए। मस्जिद के अंदर मौजूद लोगों ने तुरंत गेट बंद कर दिया, जिससे एक बड़ा विवाद टल गया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
हालांकि, घटना को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया पर इस घटना की व्यापक आलोचना हो रही है। लोग इस हरकत की निंदा कर रहे हैं और प्रशासन से घटना की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और समाज में शांति बनी रहे।
Cheers!! Happy Holi 🌈🌈 to all my friends.
— Shamila Siddiqui (@rebelioushamila) March 14, 2025
Let there be peace and harmony?
Look at the sadist mob that derives pleasure from attacking a mosque in Rajapur, Ratnagiri, Maharashtra, yesterday in the presence of POLICE.., there may be many more such incidents today.
My dear… pic.twitter.com/ihPspT0wIT
आंखें खुली रखें दुनिया, भारत में बन रही सबसे लंबी हाइपरलूप ट्यूब!
IPL 2025: रोहित शर्मा को इस गेंदबाज से रहना होगा सावधान, 8 बार कर चुका है आउट!
बलूचिस्तान: नोशकी हमले का वीडियो जारी, BLA का दावा - 90 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
भारत का नंबर वन दुश्मन भी खल्लास? हाफिज सईद का गेमओवर, पाक में गुपचुप चर्चा!
बेंगलुरु: 75 साल पुरानी तस्वीर ने छेड़ी बहस - क्या खो गया स्वर्ग या मिला विकास?
हूती विद्रोहियों पर ट्रंप का प्रहार: वॉर रूम से रूस को दी गई हमले की खबर
ब्रेकिंग: शार्दुल ठाकुर की LSG में एंट्री, ऋषभ पंत के साथ ट्रेनिंग करते दिखे!
औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान: इतिहास को इतिहासकारों पर छोड़ें
हूती नेताओं पर अमेरिकी हमला, ईरान को गंभीर परिणाम की चेतावनी!
गिरिडीह हिंसा: क्या अब हिंदू समाज को अनुमति लेनी होगी? रघुवर दास की चेतावनी