इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत होने में अब अधिक समय नहीं है। इस सीजन का पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
पिछले 17 सीजन में कई खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा के बीच की टक्कर भी इनमें से एक है।
कोलकाता के स्टार स्पिनर सुनील नरेन ने आईपीएल में रोहित को अब तक आठ बार आउट किया है। यह किसी भी गेंदबाज द्वारा किसी एक बल्लेबाज को सबसे अधिक बार आउट करने का रिकॉर्ड है। आईपीएल इतिहास में किसी भी गेंदबाज ने किसी बल्लेबाज को इतनी बार पवेलियन नहीं भेजा है।
सुनील नरेन के खिलाफ आईपीएल में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है। नरेन के खिलाफ उनका औसत मात्र 17.87 का है। रोहित ने अपनी 21 पारियों में नरेन की 134 गेंदों का सामना करते हुए 106.71 की स्ट्राइक रेट से केवल 141 रन बनाए हैं। इस दौरान नरेन ने उन्हें आठ बार पवेलियन भेजा है। रोहित इस गेंदबाज के खिलाफ अब तक सिर्फ दो छक्के ही लगा पाए हैं।
रोहित मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से अच्छी तरह परिचित हैं, क्योंकि यह मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है। इस मैदान पर भी नरेन ने उन्हें काफी परेशान किया है। वानखेड़े में रोहित नरेन के खिलाफ पांच बार आउट हो चुके हैं और उनका औसत केवल 10.40 का है। केकेआर के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में नरेन ने उन्हें सिर्फ एक बार आउट किया है।
77 आईपीएल मैच खेल चुके सुनील नरेन ने 6.73 की शानदार इकॉनमी रेट से अब तक 180 विकेट झटके हैं। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार चार विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। पिछले सीजन में कैरेबियाई स्पिनर ने 6.69 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट अपने नाम किए थे।
रोहित शर्मा ने 257 आईपीएल मैचों में 29.72 की औसत से 6,628 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 43 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। आईपीएल 2024 में रोहित ने 32.08 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे। आगामी सीजन में भी वह अपने बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
*Yuvi and Rohit #yuvrajsingh #rohitsharma pic.twitter.com/FdLegGg4s4
— RVCJ Sports (@RVCJ_Sports) March 15, 2025
जीत की खुशी, हार के आंसू: मुंबई इंडियंस की जीत पर नीता अंबानी ने हरमनप्रीत को लगाया गले, दिल्ली की खिलाड़ी फूट-फूट कर रोईं
ईशान किशन का तूफ़ान! 58 गेंदों में 137 रन, क्या होगी टीम इंडिया में वापसी?
प्रधानमंत्री मोदी का मजेदार जवाब! भारत-पाकिस्तान क्रिकेट पर कहा, परिणाम ही बताते हैं...
IPL 2025: क्या शार्दुल ठाकुर की लखनऊ सुपर जायंट्स में हुई एंट्री? वायरल तस्वीर से मची हलचल!
टी20 से संन्यास वापस लेंगे विराट कोहली? वनडे पर भी किया बड़ा खुलासा!
ट्रेन और ट्रक की भीषण टक्कर में सहायक ड्राइवर की मौत, लापरवाही ने ली जान
राज कपूर की होली पार्टी में छेड़खानी से तंग आकर लड़कियों ने कर दिया था आना बंद!
पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत: बलूच लिबरेशन आर्मी का हमला, 90 सैनिकों के मारे जाने का दावा
दुनिया से मजारों का नामोनिशान मिटा दूंगा : मुस्लिम स्कॉलर के बयान से मचा बवाल
जो करेगा जात की बात, उसको मारूंगा लात : गडकरी ने कहा, सिद्धांत पर अटल रहूंगा, मंत्री पद नहीं मिला तो मर नहीं जाऊंगा