भारत का नंबर वन दुश्मन भी खल्लास? हाफिज सईद का गेमओवर, पाक में गुपचुप चर्चा!
News Image

लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के मारे जाने को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। पाकिस्तान में गुपचुप चर्चा है कि आतंकी हाफिज सईद का गेम ओवर हो गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाफिज सईद पर हमले का दावा किया जा रहा है। एक्स पर तो हाफिज सईद ट्रेंड कर रहा है। कई अकाउंट से दावा किया गया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में झेलम इलाके में जमात-उद-दावा मुखिया और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मारा गया है।

हालांकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। एक्स पर लगातार हाफिज सईद ट्रेंड में बना हुआ है। अलग-अलग पोस्ट में दावे किए जा रहे हैं कि पंजाब के झेलम में जब हाफिज सईद जा रहा था, तब अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर हमला किया।

दावा है कि इस हमले में उसके करीबी आतंकी अबु कताल सिंधि स्पॉट पर ही मारा गया। ड्राइवर की भी मौत हो गई। कई पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल का दावा है कि इसी गाड़ी में हाफिज सईद भी था। वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे रावलपिंडी ले जाया गया, जहां उसकी मौत की खबर है।

एक्स पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दावा कर रहा है कि हाफिज सईद मारा गया है। झेलम इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर हमला किया था। इसमें वह बुरी तरह घायल हुआ। रावलपिंडि अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि फैजल नदीम ऊर्प अबु कताल सिंधी की हत्या कन्फर्म है, मगर उसके साथ एक और की जान गई है, जिसकी जानकारी सीक्रेट रखी गई है।

पाकिस्तान में कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसमें हाफिज सईद के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, अब तक इसे वेरीफाई नहीं किया जा सका है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार इस सूचना को काफी सीक्रेट रख रही है।

यह पहली बार नहीं है, जब हाफिज सईद के मारे जाने का दावा किया गया हो। इससे पहले भी उसके मरने की अफवाहें उड़ चुकी हैं। अब देखने वाली बात है कि सोशल मीडिया और पाक में जो गुपचुप चर्चा चल रही है, उसमें कितना दम है।

पीटीआई नेता समद याकूब ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है, मेरी जानकारी के अनुसार, हमले में हाफिज सईद और उसका भतीजा मारा गया है। हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद के अनुसार, हाफिज सईद ठीक है, लेकिन उसकी आवाज और लहजे से ऐसा नहीं लगता कि वह ठीक है।

हाफिज सईद भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है। भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण में जुटी हुई है। हाफिज सईद भारत की मोस्ट वांटिड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। वह 26/11 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है। साथ ही हाफिज सईद पुलवामा अटैक का भी मास्टरमाइंड है।

भारत के अलावा कई अन्य देशों ने हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित किया है। हाफिज सईद और उसके संगठन पर अमेरिका ने इनाम भी घोषित किया है। हाफिज सईद का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा है। इस आतंकी संगठन पर लगभग 1 करोड़ डॉलर का इनाम है। आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद जेल में बंद किया जा चुका है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रेत के बवंडर में फंसा जहाज, मंजर देख लोग बोले - यह है कयामत!

Story 1

गोधरा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: झूठ फैलाया गया, छवि खराब करने की कोशिश हुई

Story 1

गोली लगने के बाद भी अमेरिका के लिए... मोदी ने ट्रंप के साथ दोस्ती का खोला राज

Story 1

लात से आशीर्वाद : MP में भाजपा नेता का वीडियो वायरल, पार्टी में बवाल

Story 1

भाजपा विधायक के पति पर हत्या के इरादे से नशे में धुत होकर पहुंचने का आरोप, राजद ने जारी किया वीडियो

Story 1

भीषण गर्मी का रेड अलर्ट और बारिश-तूफान की चेतावनी! 20 राज्यों के लिए मौसम विभाग का अपडेट

Story 1

सचिन का अपर कट शॉट वायरल: शोएब अख्तर की यादें ताज़ा!

Story 1

आखिरकार! सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का समय तय, NASA करेगा लाइव प्रसारण

Story 1

इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर ट्रोल हुईं CM रेखा गुप्ता, यूजर्स ने उठाए सवाल

Story 1

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11, गेंदबाजों की उड़ा सकती है नींद!