IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11, गेंदबाजों की उड़ा सकती है नींद!
News Image

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण की शुरुआत में अब सिर्फ 5 दिन बाकी हैं। इस बार 10 टीमें खिताब के लिए जोर आजमाएंगी। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमें मजबूत कर चुकी हैं और अब प्लेइंग 11 को मैदान पर उतारने की तैयारी है। इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम सबसे घातक नजर आ रही है।

पहले से ही ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के रूप में टीम के पास विस्फोटक ओपनर मौजूद हैं, जिससे टीम और मजबूत हो गई है।

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को बीते सीजन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार कमिंस कोई चूक नहीं करना चाहेंगे। कमिंस को बड़ा मैच विनर कप्तान माना जाता है। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया है।

SRH की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पावरप्ले में तूफानी शुरुआत करते हैं। दोनों का स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर है। अब टीम में ईशान किशन भी आ गए हैं, जो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए तबाही मचा सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं। फिनिशर की भूमिका में अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। इनमें से कुछ बल्लेबाजों का बल्ला चला तो टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।

हैदराबाद की गेंदबाजी भी काफी धारदार है। टीम में मोहम्मद शमी जैसा अनुभवी गेंदबाज शामिल हुआ है। शमी नई और पुरानी गेंद से विकेट लेने में माहिर हैं। उनका साथ पैट कमिंस देंगे। मिडिल ओवर में राहुल चाहर और एडम जैम्पा की स्पिन जोड़ी विकेट निकालने में सक्षम है। डेथ ओवरों में हर्षित पटेल अपनी धीमी गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

युवराज सिंह और टीनो बेस्ट मैदान पर भिड़े, लारा ने किया बीच-बचाव!

Story 1

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11, गेंदबाजों की उड़ा सकती है नींद!

Story 1

आंखें खुली रखें दुनिया, भारत में बन रही सबसे लंबी हाइपरलूप ट्यूब!

Story 1

हूती नेताओं पर अमेरिकी हमला, ईरान को गंभीर परिणाम की चेतावनी!

Story 1

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स को झटका, उमरान मलिक बाहर, सकारिया टीम में शामिल

Story 1

औरंगजेब की कब्र: 27 साल कुछ नहीं कर सका, मौत के बाद क्या!

Story 1

इंडिया मास्टर्स ने जीता इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का खिताब!

Story 1

आखिरकार! सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का समय तय, NASA करेगा लाइव प्रसारण

Story 1

मार्टिन गैरिक्स का नवी मुंबई कॉन्सर्ट: 45 हजार फैंस और अरिजीत सिंह का सरप्राइज!

Story 1

धरती से आए साथियों को देख खुशी से झूमीं सुनीता, अंतरिक्ष स्टेशन पर जश्न!