Bigg Boss 18 Ticket To Finale: फिनाले से पहले क्या करणवीर मेहरा से डर गए विवियन डीसेना? धक्का मुक्की पर उतरे बिग बॉस के लाडले
News Image

बिग बॉस 18 का फिनाले अब ज्यादा दूर नहीं है। कंटेस्टेंट्स अपनी पूरी ताकत के साथ अब गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं शो के मेकर्स ने अब शो के कंटेस्टेंट्स को टिकट टू फिनाले का टास्क पेश किया है। इस टास्क के दौरान काफी कुछ ऐसा होता हुआ नजर आया, जिसकी उम्मीद शायद ही विवियन डीसेना के फैन्स ने की होगी।

टास्क के दौरान करणवीर बने विवियन-अविनाश के निशाने

बिग बॉस 18 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और बिग बॉस की टीम और सलमान खान के बार-बार टोकने के बाद अब विवियन डीसेना भी अपनी बात रखने लगे हैं। विवियन और अविनाश मिश्रा टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान करणवीर मेहरा को अपना निशाना बनाएंगे।

धक्का-मुक्की और चिटिंग का सहारा

शो के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर कर दिया है। सभी कंटेस्टेंट्स टिकट टू फिनाले के दावेदार बनना चाहते हैं। लेकिन इस फिनाले के टिकट को पाने के लिए एक बार फिर से विवियन और अविनाश मिलकर करणवीर के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस बार बात सिर्फ खेलने की नहीं है, बल्कि विवियन और अविनाश खेल के दौरान करणवीर के साथ धक्का-मुक्की भी करते हुए देखे जाएंगे। जिसके बाद एक बार फिर से घर का माहौल बिगड़ता हुआ नजर आएगा।

चिटिंग से जीता राउंड

प्रोमो में देखा जा सकता है कि सभी कंटेस्टेंट्स टास्क शुरू होते ही रजत दलाल के पास रखे अंडों की तरफ दौड़ लगाते हैं। पहले राउंड ने करणवीर तेजी से भागकर अंडा लेते हैं और सबसे पहले रजत को दे देते हैं। रजत उनके उनके कंटेंडर का नाम पूछते हैं तो वो चुम दरांग का नाम लेते हैं। वहीं दूसरे राउंड में भी करणवीर आगे ही होते हैं, लेकिन इस बार विवियन डीसेना जानबूझकर करणवीर को धक्का मार देते हैं। हालांकि करण फिर भी अंडा पकड़कर तेजी से रज की ओर बढ़ता है, लेकिन वहीं बीच में अविनाश मिश्रा भी उन्हें रोकने के लिए उनसे जाकर टकरा जाता है। क्लिप की अंत में देखा जा सकता है कि करण तेजी से आते हैं, लेकिन तब तक विवियन रजत को अपना अंडा पकड़ा चुके होते हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चिटिंग करके विवियन ये राउंड जीतते हैं।

बिग बॉस टास्क के बाद विवियन, रजत और चुम बने टिकट टू फिनाले के दावेदार

इस टास्क के बाद विवियन डीसेना, रजत दलाल और चुम दरांग टिकट टू फिनाले के दावेदार बनेंगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद 75 वर्षीय सुनील गावस्कर का बच्चों जैसा नाच, फैंस ने कहा, आलोचना करने वाला ही...

Story 1

हजारों करोड़ खर्च, फिर भी गंगा मैली: राज ठाकरे के बयान पर रोहित पवार का पलटवार

Story 1

जीत के बाद अनुष्का ने रोहित को लगाया गले, रितिका भी साथ थीं!

Story 1

बाप रे! क्या भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को एक्टर कहा? वीडियो वायरल, कांग्रेस का हमला, BJP का जवाब!

Story 1

PM मोदी की मॉरीशस यात्रा: 27 साल पुरानी रामायण कहानी फिर चर्चा में

Story 1

शिकागो से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट जाम, पायलट ने लिया बड़ा फैसला

Story 1

लखीमपुर खीरी: दिनदहाड़े युवक की हत्या, अखिलेश ने योगी सरकार से मांगा जवाब

Story 1

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: राहुल-अय्यर बने संकटमोचक, भारत ने तीसरी बार जीता खिताब

Story 1

मुझे मत छुओ मैडम! नशे में धुत महिला ने कैब ड्राइवर से की बदसलूकी, वीडियो वायरल

Story 1

यूसीसी से मामू-फूफी की बेटी से निकाह कैसे होगा, मौलाना का विलाप, मोदी पर भड़के