लखीमपुर खीरी: दिनदहाड़े युवक की हत्या, अखिलेश ने योगी सरकार से मांगा जवाब
News Image

लखीमपुर खीरी में एक पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने पहले युवक को दौड़ाया। जब वह जान बचाने के लिए एक बुक शॉप में घुसा, तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी।

वारदात के थोड़ी देर पहले ही आईजी प्रशांत कुमार पुलिस के साथ गश्त कर रहे थे।

यह घटना मिश्राना मोहल्ला की है। अमोघ उर्फ देव नाम का युवक सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मिश्राना चौक से गुजर रहा था, तभी तीन हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया।

आरोपियों ने पहले अमोघ को बाजार में भगाया और जब वह जान बचाने के लिए एक दुकान में घुसा, तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी। दुकान पर काम कर रहा एक कर्मचारी भी गोली लगने से घायल हो गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अमोघ की मौत हो गई।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल उठाए हैं और कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा करते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, लखीमपुर की इस हत्या के खिलाफ सरकार की तरफ से कोई बयान आएगा क्या?

यह हत्याकांड सदर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुआ। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वारदात से कुछ समय पहले ही आईजी प्रशांत कुमार पुलिस फोर्स के साथ गश्त करते हुए निकले थे। वे लोगों को कानून व्यवस्था पुख्ता होने का भरोसा दिला रहे थे।

अमोघ के सीने में गोली लगी, जिससे उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

CT 2025: सर्वाधिक रन, मुश्किलों में मसीहा, रोहित ने किसको बताया टीम का साइलेंट हीरो?

Story 1

सिर्फ हिंदू की दुकान से ही खरीदें मांस, मिलावट नहीं मिलेगी: नितेश राणे की अपील

Story 1

चचा ने समझाया संगत का असर: मिनटों में बदले विचार!

Story 1

जीत के जश्न से दूर भागे मोहम्मद शमी, सामने आई धार्मिक मान्यता!

Story 1

आर्यन से अयाना: जेंडर परिवर्तन सर्जरी में कितना खर्च और क्या है प्रक्रिया?

Story 1

मंत्री जी का नाम पुकारा, उपसभापति इधर-उधर देखने लगे, खरगे क्यों खड़े हो गए?

Story 1

रवींद्र जडेजा ODI से संन्यास नहीं लेंगे, अफवाहों पर लगाया विराम!

Story 1

मौत को छूकर ज़िंदा लौटा! ट्रेन के नीचे से सुरक्षित निकला नशे में धुत शख्स

Story 1

चैंपियंस ट्रॉफी जीत के जश्न में डूबा भारत, उधर पड़ोसी देश का खिलाड़ी गिरफ्तार!

Story 1

पीएम मोदी फेवरेट एक्टर : सीएम भजनलाल के जवाब पर कांग्रेस का तंज