शिकागो से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को 10 घंटे हवा में रहने के बाद वापस शिकागो लौटना पड़ा। विमान में तकनीकी समस्या बताई गई, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार, विमान के टॉयलेट जाम हो गए थे, जिसके चलते पायलट ने यह कदम उठाया। यह घटना 6 मार्च, 2025 को हुई।
जानकारी के अनुसार, बोइंग 777-300 ER विमान में कुल 12 टॉयलेट थे, जिनमें से 11 बंद हो गए। 14 घंटे की यात्रा के दौरान यह समस्या उड़ान भरने के 5 घंटे बाद ही शुरू हो गई, जिसके कारण विमान को शिकागो के ओ हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा। हालांकि, एयरलाइन ने विमान के लौटने का कारण तकनीकी बताया है।
यात्रियों ने शिकायत की है कि उन्हें अपनी फ्लाइट को पुनर्निर्धारित करने या रिफंड पाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकागो में उतरने पर सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित रूप से उतर गए। असुविधा को कम करने के लिए उन्हें आवास प्रदान किया गया है। विदित हो कि विमान में सीमित संख्या में टॉयलेट उपलब्ध होने के कारण एक या दो टॉयलेट के बंद होने पर भी फ्लाइट क्रू को विमान को वापस मोड़कर लैंड करना पड़ सकता है।
एयरलाइंस के प्रवक्ता ने आगे बताया कि यात्रियों को उनका पूरा रिफंड दिया जा रहा है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी फ्लाइट की सुविधा दी जा रही है। एयर इंडिया में, ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता है।
📹Toilet Turbulence: #Air_India long-haul flight chaos as 11 of 12 toilets clogged by human waste force plane to return to Chicago, sparking a deluge of refunds and fury
— ⚡️🌎 World News 🌐⚡️ (@ferozwala) March 10, 2025
Talk about a ‘crap’ flight… #Chicago | #USA pic.twitter.com/LyV7K7q7Mv
क्या फिर से नेपाल में होगी हिन्दू राजशाही की वापसी? पूर्व नरेश के स्वागत में उमड़े लाखों!
बाप रे! क्या भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को एक्टर कहा? वीडियो वायरल, कांग्रेस का हमला, BJP का जवाब!
मस्जिद से लाठी-डंडे लेकर निकली भीड़, शहर में मचाया तांडव, CCTV में कैद भयावह मंजर
क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं कोहली-रोहित की नज़रें?
पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हमला, यात्रियों को बंधक बनाया, धुएं से ढका आसमान
दिल दहला देने वाली घटना: सोनीपत में युवकों ने महिला को बोनट पर लटकाकर घसीटा!
Nothing Phone 3a: Phone 2a की कीमत में! ऑफर न चूकें!
मुरैना में सनसनी: पत्नी और बेटियों ने मिलकर पिता को पीटा, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
वोटर लिस्ट में घपला: राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाई चर्चा की मांग
गोपाल मंडल ने फिर मचाया बवाल, मंच से की अश्लील बातें, प्रशासन मौन!