10 year ago
आगरा रेल मंडल के दो अधिकारियों को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा। सीबीआई ने यह जाल दो अलग अलग शिकायतों पर बिछाया। आगरा कैंट स्टेशन से सीनियर सेक्शन इंजीनियर को 35 हजार रुपये और आगरा फोर्ट स्टेशन से मुख्य पार्सल सुपरवाइजर को छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा। मुंबई के रहने वाले ठेकेदार ब्रजेश यादव ने सीबीआई में शिकायत की, उन्होंने कहा कि अधिकारी ने उनसे तीन लाख रुपये की डिमांड की थी। किसी तरह 70 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
पूरी खबर पड़ें
प्रतिक्रिया दीजिए





























