मनोरंजन डेस्क। ओटिट्टी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के बीच तनातनी बढ़ गई है। मुद्दा है नेटफ्लिक्स पर आने वाली पाकिस्तानी वेब सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो । एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि अगर यह सीरीज भारत में रिलीज होती है, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।
नाराज है एसोसिएशन: शहादत बिकाऊ नहीं AICWA ने सोशल मीडिया पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि नेटफ्लिक्स ने अपनी जिद नहीं छोड़ी, तो वे कंपनी के ऑफिस के बाहर शांतिपूर्ण लेकिन सख्त विरोध प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन ने देशवासियों से नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन रद्द करने की अपील की है। उनका कहना है, हमारे सैनिकों का बलिदान बिकाऊ नहीं है। पाकिस्तान के लिए भारत में कोई स्क्रीन नहीं होनी चाहिए।
सरकार को लिखा पत्र एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस सीरीज पर रोक लगाने की मांग की है। उनका तर्क है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी गतिविधियों और पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने स्पष्ट एडवाइजरी जारी की थी। AICWA का आरोप है कि नेटफ्लिक्स सरकार के इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहा है।
FWICE भी मैदान में, काम ठप करने की धमकी सिर्फ AICWA ही नहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी मोर्चा खोल दिया है। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि नेटफ्लिक्स पाकिस्तानी कंटेंट को भारतीय दर्शकों के लिए स्ट्रीम करता है, तो वे भारत में नेटफ्लिक्स के सभी मौजूदा प्रोजेक्ट्स पर काम रुकवा देंगे।
विवाद की जड़: क्या है पूरा मामला? अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सांस्कृतिक संबंधों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करना और उनका कंटेंट दिखाना प्रतिबंधित किया गया था।
अब नेटफ्लिक्स ने 4 दिसंबर को जो बचे हैं संग समेट लो रिलीज करने की घोषणा की है। इस सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान और अहद रजा मीर जैसे कई पाकिस्तानी सितारे नजर आएंगे। यही बात भारतीय फिल्म संगठनों को खटक रही है, जो इसे सरकारी आदेशों का सीधा उल्लंघन मान रहे हैं।
फिलहाल, नेटफ्लिक्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बॉयकॉट नेटफ्लिक्स की मांग जोर पकड़ रही है।
🇮🇳 TERROR GETS NO APPLAUSE. NATION COMES FIRST. 🇮🇳
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) November 29, 2026
The All Indian Cine Workers Association (AICWA) has written to Hon ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji against the Pakistani series Jo Bachay Hain Sang Samait Lo, due on Netflix on 4 December 2026.
Our demands:
⁰🚫 No… pic.twitter.com/cbcdqk7B6n
मन की बात: युवाओं के लिए नशा एक बड़ी चुनौती, पीएम मोदी ने समाज से एकजुट होने का किया आह्वान
अब बर्दाश्त नहीं होता : भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा नाता
कारगिल युद्ध का खत और क्रिकेट का मैदान: ध्रुव जुरेल की सफलता के पीछे छिपी है पिता की अनकही कुर्बानी
परिसीमन पर आर-पार की तैयारी: स्टालिन से मिले सोनिया-राहुल, क्या इंडिया गठबंधन का बढ़ेगा कुनबा?
डीलिमिटेशन बिल पर मचा घमासान: इंडिया गठबंधन को बचाने की दौड़ में चेन्नई और मुंबई पहुंचे विपक्षी दिग्गज
क्या राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
दिल्ली में पानी का संकट: इन इलाकों में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने किया अलर्ट
हापुड़ से अमेठी तक मचा हड़कंप: गंदगी के बीच जहरीला पनीर बनाने वाली फैक्ट्रियों पर चला बुलडोजर
यूपी में सपा का PDA दांव: विधानसभा प्रभारियों की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे मिली जिम्मेदारी
पक्का नहीं है कि DMK मानेगी : परिसीमन बिल पर स्टालिन से मुलाकात से पहले कांग्रेस का बड़ा बयान