हापुड़: उत्तर प्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के दतियाना गांव में एक अवैध पनीर फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है, जहां बेहद गंदगी के बीच जहरीला पनीर तैयार किया जा रहा था।
698 किलो पनीर गड्ढे में दफन मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करने पहुंची विभाग की टीम वहां की स्थिति देखकर हैरान रह गई। भारी मात्रा में मिलावटी पनीर को गंदगी के बीच रखा गया था। मौके से 698 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने तुरंत जेसीबी मंगवाकर गड्ढा खुदवाया और पूरे स्टॉक को नष्ट कर दिया। साथ ही, फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
प्रतापगढ़ और अमेठी में भी बड़ा खुलासा यह अभियान सिर्फ हापुड़ तक सीमित नहीं रहा। प्रतापगढ़ और अमेठी में भी तीन बड़ी इकाइयों पर शिकंजा कसा गया। जांच में सामने आया कि ये इकाइयां खोवा बनाने के लाइसेंस की आड़ में पनीर का अवैध कारोबार कर रही थीं। प्रतापगढ़ की फैक्ट्री में तो औद्योगिक इस्तेमाल वाला एसिटिक एसिड और 65 बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर का जखीरा मिला।
लाखों का माल हुआ नष्ट प्रतापगढ़ में रोजाना 10 क्विंटल लो-फैट पनीर बनाने का बड़ा खेल चल रहा था। वहां से 8 क्विंटल पनीर और करीब 3,000 लीटर घोल जब्त किया गया। कुल 3.32 लाख रुपये की खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं, अमेठी में सात दिन पुराना 358 किलो दही और 195 किलो बासी पनीर बरामद हुआ, जिसे तत्काल प्रभाव से फेंक दिया गया।
शुद्ध ही शुभ है अभियान की गूँज यह पूरी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर प्रदेशव्यापी शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत की गई है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा। सभी जब्त नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
*उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नकली पनीर की फैक्ट्री पकड़ी गई है। यह नक़ली पनीर शादी-समारोह में सप्लाई करने के लिए बनाया जा रहा था।
— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) November 29, 2026
7 क्विंटल तैयार पनीर और रिफाइंड के टिन मिले। 1 लाख 75 हजार का पनीर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया। pic.twitter.com/e4se6SMr6T
गोरखपुर की बदलती तस्वीर: CM योगी ने दी 502 करोड़ की सौगात, 17 हजार करोड़ से खुलेगी रोजगार की राह
दिल्ली: ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बना काल, भीषण आग में जिंदा जल गए 4 लोग
जनता दर्शन में सीएम योगी का सख्त तेवर: अवैध कब्जेदारों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
दिल्ली: ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बना काल, भीषण आग में झुलसी खुशियां, 4 की मौत
क्या क्रिकेट पिच से राजनीतिक मैदान में उतरेंगे मोहम्मद शमी? नितिन नवीन से मुलाकात ने बढ़ाईं अटकलें
मोहम्मद सिराज की अनदेखी पर गरमाया विवाद: कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा का चयन फैंस को नहीं आया रास
रविशंकर प्रसाद पर निशाना, नाम लिया रवि किशन का: इमरान मसूद ने कह दी बड़ी बात
नीचे मत उतरना, उड़ते रहो : भूकंप के झटकों के बीच पायलट ने बाल-बाल बचाई विमान की लैंडिंग
युवाओं के सपनों पर नशे का प्रहार और संचार साथी की डिजिटल ताकत
भारत का उदय देख हैरान हैं पश्चिमी देश , मोहन भागवत ने बताई दुनिया की सोच