दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक मकान में लगी भीषण आग ने चार लोगों की जान ले ली, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
सुबह 4 बजे मिली सूचना घटना विश्वास नगर की गली नंबर-11 की है। दमकल विभाग को सुबह 4:13 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत भेजी गईं। बचाव दल ने मकान के बीच वाली मंजिल से छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने की पुष्टि अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य लोग करीब 10 फीसदी झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
चार्जिंग पॉइंट बना मौत का कारण शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई। पहली मंजिल पर सो रहे लोग आग की चपेट में आ गए। पड़ोसियों के अनुसार, सुबह करीब 3:30 बजे ई-रिक्शा की बैटरी में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई।
किराए पर रहते थे ई-रिक्शा चालक जानकारी के अनुसार, मकान के ग्राउंड फ्लोर पर ई-रिक्शा चलाने वाले कुछ लोग किराए पर रह रहे थे। रात को एक ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा था, जो हादसे का सबब बन गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
राजधानी में बढ़ते हादसे दिल्ली में हाल के दिनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। हाल ही में गफ्फार मार्केट और कीर्ति नगर में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें भारी नुकसान हुआ था। इन घटनाओं ने घनी आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा मानकों को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#WATCH | Delhi | Shahdara DCP Rajendra Prasad Meena says, A call regarding a fire was received at the police station. Upon reaching the scene—specifically in Lane No. 11, Vishwas Nagar—it was confirmed that a fire incident had occurred. Four people have died at the site, while… pic.twitter.com/a3fPKmVBqo
— ANI (@ANI) November 29, 2026
भारत का उदय देख हैरान हैं पश्चिमी देश , मोहन भागवत ने बताई दुनिया की सोच
यूपी चुनाव 2027: खरगे की नसीहत भी बेअसर, इमरान मसूद ने फिर दी सपा को चुनौती
मन की बात: युवाओं के लिए नशा एक बड़ी चुनौती, पीएम मोदी ने समाज से एकजुट होने का किया आह्वान
राष्ट्रीय संकट से महिला आरक्षण तक: संसद के विशेष सत्रों ने कब-कब बदली देश की राजनीति?
पक्का नहीं है कि DMK मानेगी : परिसीमन बिल पर स्टालिन से मुलाकात से पहले कांग्रेस का बड़ा बयान
TMC का कड़ा प्रहार: अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा खत, दागदार सांसदों के वोटिंग अधिकार पर रोक की मांग
क्या राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? बीजेपी के दिग्गज नेता से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज
परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी पर बरसे चिराग पासवान, बोले- उनकी जिद ने कांग्रेस का बुरा हाल कर दिया
ऐतिहासिक कदम: महिला आरक्षण और परिसीमन से बदलेगी संसद की तस्वीर, PM मोदी ने भरी हुंकार
कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, थम गई फ्लाइट्स और रिफाइनरी में मची खलबली