बिलासपुर की न्यायधानी में एक महिला इन दिनों इंसाफ की गुहार लगा रही है। इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत धोखे और पुलिसिया दांव-पेच में उलझकर रह गया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ वर्षों तक शारीरिक शोषण किया गया।
इंस्टाग्राम से प्रेम और शादी का झांसा मामला 2023 का है, जब बिलासपुर की रहने वाली महिला की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए मध्यप्रदेश के सौरभ जैन से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि सौरभ ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। वे लंबे समय तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे, लेकिन जैसे ही महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, सौरभ के तेवर बदल गए।
खुलासा: आरोपी पहले से है शादीशुदा हैरत तब हुई जब महिला को पता चला कि उसका प्रेमी सौरभ पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। सच सामने आने के बाद पीड़िता ने तुरंत सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में मध्यप्रदेश भी दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा।
थाना प्रभारी बदले, जांच ठंडे बस्ते में पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी के तबादले के बाद उसकी सुनवाई बंद हो गई है। नए थाना प्रभारी नरेश सिंह चौहान से जब उसने कार्रवाई की जानकारी मांगी, तो उसे निराशा हाथ लगी। विवेचक से लेकर आला अधिकारियों तक के चक्कर काटने के बाद भी पीड़िता को सिर्फ कोरे आश्वासन मिले हैं।
न्याय की आस में मीडिया का सहारा पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से तंग आकर अब पीड़िता ने मीडिया का दरवाजा खटखटाया है। उसका सवाल सीधा है—जब मामला दर्ज हो चुका है और पुलिस आरोपी के बारे में जानती है, तो फिर गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही?
अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कब तक कोई ठोस कदम उठाता है और पीड़िता को अपना हक मिल पाता है या नहीं।
*इंस्टाग्राम से प्यार, शादी का वादा और फिर धोखा? शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप। आरोपी की तलाश में मध्यप्रदेश गई थी पुलिस। शादीशुदा निकला प्रेमी, एफआईआर के बाद न्याय की आस में पीड़िता। न्यायधानी में न्याय के लिए भटक रही पीड़िता https://t.co/sXAqun1YM9
— Rohit Kumar Banchhor (@ROHITKUMARr36z) November 28, 2026
ये पवार का जंतर-मंतर है : परिसीमन पर NCP-SP के रुख ने बढ़ाई महायुति और MVA की हलचल
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली शिफ्ट करने की तैयारी? जनता और नेताओं का फूटा गुस्सा
मुसीबत में काम आएंगे ये 2 नंबर: CM रेखा गुप्ता की दिल्लीवासियों से अपील, अभी फोन में कर लें सेव
गाजीपुर डबल मर्डर: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर, दोनों पैरों में लगी गोली
यूपी के किसानों को बड़ी राहत: अब सिर्फ 6% ब्याज पर मिलेगा 2 लाख तक का कृषि ऋण
परिसीमन पर महासंग्राम: लोकसभा की 850 सीटें और विपक्षी गठबंधन में फूट
महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा संकल्प: रास्ते की हर रुकावट को हटाकर रहेंगे
मैजेंटा लुक में छाए ऐश्वर्या-अभिषेक: 35 साल पुरानी दोस्ती की यादों में खोईं शाइना एनसी
मालेगांव का बदला लेगी AIMIM! मुफ्ती इस्माइल कासमी की सपा को सीधी चुनौती
करोड़ों के iPhone चोरी का पर्दाफाश: रायपुर पुलिस की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक ने दबोचे शातिर चोर