भारत के संसदीय परिदृश्य में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रस्तावित परिसीमन (Delimitation) का खाका साझा किया है, जिसके तहत लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 543 से 50 फीसदी बढ़कर 816 होने की संभावना है।
किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ेंगी? प्रस्तावित योजना के अनुसार, उत्तर प्रदेश को सबसे बड़ा लाभ मिलेगा। यहां सीटें 80 से बढ़कर 120 हो जाएंगी। इसी तरह, महाराष्ट्र में 48 से 72 और पश्चिम बंगाल में 42 से 63 सीटें होने का अनुमान है।
बिहार और तमिलनाडु में 20-20 सीटों की वृद्धि के साथ इनकी संख्या क्रमशः 60 और 59 हो जाएगी। मध्य प्रदेश (29 से 43), कर्नाटक (28 से 42), गुजरात (26 से 39), आंध्र प्रदेश और राजस्थान (25 से 38) में भी प्रतिनिधित्व काफी बढ़ेगा।
अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का समीकरण ओडिशा और केरल में 10-10 सीटें बढ़ेंगी, जिससे इनकी संख्या क्रमशः 31 और 30 हो जाएगी। तेलंगाना में 26, पंजाब में 20, असम और झारखंड में 21-21, छत्तीसगढ़ में 16 और हरियाणा में 15 सीटें होंगी। दिल्ली में सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 11 और जम्मू-कश्मीर में 5 से बढ़कर 7 होने की उम्मीद है।
संतुलन और दक्षिणी राज्यों का खास ख्याल केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस परिसीमन का उद्देश्य केवल संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का संतुलन बनाए रखना है। दक्षिणी राज्यों को लेकर उन्होंने विशेष जानकारी दी।
वर्तमान में 5 दक्षिणी राज्यों के पास 129 सीटें (23.76%) हैं, जो बढ़कर 195 (23.90%) हो जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बदलाव से किसी भी राज्य के साथ अन्याय नहीं होगा और विकास के अनुरूप हर राज्य का महत्व कायम रहेगा।
किसे कितनी सीटें मिलेंगी? (मुख्य आंकड़े)
छोटे राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में सीटों की संख्या 2 से बढ़कर 3 हो जाएगी। वहीं, लद्दाख, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में सीटों की मौजूदा संख्या स्थिर रहने की संभावना है।
*The proposed delimitation framework marks a significant step towards reshaping India’s parliamentary landscape.#DelimitationBill#WomenReservation pic.twitter.com/D5Uc2Umqbf
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) November 28, 2026
परिसीमन पर INDIA ब्लॉक का बड़ा दांव: 3 शर्तों के साथ सरकार को घेरा, महिला आरक्षण पर रखी ये मांग
WWE को बड़ा झटका: दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का 38 की उम्र में निधन, रियाद में लगी चोट बनी काल
खेल जगत में पसरा मातम: 38 साल के दिग्गज रेसलर ब्रॉन्सन रीड का निधन, फैंस में शोक की लहर
लोकसभा का नया चेहरा: 543 से बढ़कर 816 होगी सांसदों की संख्या, जानें आपके राज्य को कितना फायदा
परिसीमन विधेयक पर DMK का बड़ा फैसला: स्टालिन बोले- हमारी शर्तें मानीं, अब करेंगे समर्थन
वंदे भारत के नाश्ते में निकला जंग लगा बोल्ट , यात्रियों ने दिया बोल्ट वड़ा नाम
करोड़ों के iPhone चोरी का पर्दाफाश: रायपुर पुलिस की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक ने दबोचे शातिर चोर
क्या अस्पताल से ऑपरेट हो रही है महाराष्ट्र की राजनीति? शरद पवार के फैसलों की इनसाइड स्टोरी
जेरीमेंडरिंग का जाल: परिसीमन बिल के खिलाफ सड़क पर उतरी कॉकरोच जनता पार्टी
अनंत सिंह की बेटी की शादी में नोटों की बारिश ठुकराकर सुर्खियों में आईं डांसर अर्चना तिवारी, जानें कौन हैं ये कलाकार?