वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी सुविधाओं और गति के लिए जानी जाती है, लेकिन हाल ही में बेंगलुरु-बेलगावी रूट पर परोसे गए खाने ने रेलवे की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक यात्री को नाश्ते में मिले वड़े के साथ जंग लगा लोहे का बोल्ट मिला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं।
क्या है पूरा मामला? यात्री समर्थ कोडियल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि सफर के दौरान जब उन्हें नाश्ता परोसा गया, तो वड़े को देखते ही उनके होश उड़ गए। वड़े के साथ एक बड़ा, जंग लगा हुआ लोहे का बोल्ट था, जो साफ तौर पर किसी मशीनरी का हिस्सा लग रहा था। यात्री ने इसे फूड क्वालिटी में बड़ी चूक बताते हुए रेल मंत्रालय से तुरंत जांच की मांग की।
IRCTC ने मांगी माफी, की कार्रवाई घटना के वायरल होने के बाद IRCTC ने अपनी प्रतिक्रिया दी। संस्था ने यात्री से हुई असुविधा के लिए आधिकारिक तौर पर माफी मांगी है। IRCTC ने स्पष्ट किया कि संबंधित कैटरिंग ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। साथ ही, बेस किचन के कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे खाना तैयार करते समय SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन करें। मशीनों की जांच के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर बोल्ट वड़ा की चर्चा इस घटना पर इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा और मजाकिया अंदाज दोनों देखने को मिला। कई लोगों ने इसे बोल्ट वड़ा का नाम दे दिया। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, रेलवे शायद यात्रियों के शरीर में आयरन की कमी पूरी करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, अन्य यूजर्स ने इसे आयरन से भरपूर नाश्ता बताकर रेलवे की सुरक्षा मानकों पर जमकर निशाना साधा।
रेलवे की सुरक्षा पर उठे सवाल वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में ऐसी गंदगी और लापरवाही ने यात्रियों के मन में खाने की स्वच्छता को लेकर डर पैदा कर दिया है। सवाल यह है कि यदि सुरक्षा मानकों की जांच में इतनी बड़ी चूक हो सकती है, तो आम ट्रेनों के खाने का क्या हाल होगा? अब देखना होगा कि रेलवे इस मामले के बाद अपनी कैटरिंग सर्विस को सुधारने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।
A large bolt found in Vada in the Vande Bharath meal while travelling from Bengaluru to Belagavi today. This is a huge lapse in food quality.
— samarth kodial (@SamKodial) November 27, 2026
Please look into this matter@RailMinIndia @RailwaySeva @RailMadad @IRCTCofficial @railcomplaint #IndianRailways #VandeBharat pic.twitter.com/VQxoUhtXIv
परिसीमन 2026: क्या बीजेपी मैथ्स बदलकर अगले 25 साल सत्ता में रहने की कर रही है तैयारी?
गाजीपुर डबल मर्डर: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर, दोनों पैरों में लगी गोली
परिसीमन बिल पर घमासान: कांग्रेस ने किया आर-पार का ऐलान, खरगे बोले- संविधान और लोकतंत्र को खतरा
रिंकू सिंह की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? एयरपोर्ट पर दिखा सितारों का जमावड़ा
परिसीमन बिल पर सियासी घमासान: विपक्ष ने घेरा, तो वेणुगोपाल ने बताया बीजेपी का असली एजेंडा
परिसीमन के बाद बदलेगा भारत का सियासी भूगोल: 543 से बढ़कर 816 होंगी लोकसभा सीटें
यूपी के किसानों को बड़ी राहत: अब सिर्फ 6% ब्याज पर मिलेगा 2 लाख तक का कृषि ऋण
काजी तौकीर का कश्मीरी संघर्ष: मैंने कभी सहानुभूति का कार्ड नहीं खेला
आज 7 को 11 कर लूं, कल 15 कर लूंगा... : जर्सी नंबर बदलने की सलाह पर धोनी ने ज्योतिषी की कर दी बोलती बंद
आरी से काटा जा रहा पनीर! सोशल मीडिया पर मचा बवाल, आखिर क्या है इस पत्थर जैसे खाने का सच?