दिल्ली का शीशमहल आम जनता के लिए खुला: 23 लाख का झूमर और रिमोट वाले पर्दे; देखें पूरी रेट लिस्ट
News Image

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चर्चित सरकारी बंगले, जिसे भाजपा शीशमहल के नाम से संबोधित करती है, को अब जनता के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन मीडिया को बंगले के अंदर ले जाकर वहां मौजूद आलीशान सामानों का प्रदर्शन किया गया, जिसके साथ उनकी कीमतों की सूची भी चस्पा की गई है।

सामानों की कीमत उड़ा देगी होश बंगले में लगी हर एक वस्तु की कीमत लाखों में है। प्रदर्शन के दौरान बताया गया कि बंगले में लगा एक झूमर 23.13 लाख रुपये का है, जबकि एक अन्य झूमर की कीमत 11.45 लाख रुपये है। इसके अलावा, एक कमरे के पर्दों की कीमत 5.84 लाख और दूसरे हिस्से में लगे पर्दों की कीमत 12 लाख रुपये बताई गई है। ये पर्दे ऑटोमैटिक हैं और रिमोट से ऑपरेट होते हैं।

किचन में लिफ्ट और करोड़ों का फर्नीचर बंगले की विलासिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किचन में खाना ऊपर के कमरों तक भेजने के लिए खास लिफ्ट लगाई गई है। साथ ही, 4.14 लाख का सोफा सेट, 2.5 लाख की कॉफी मशीन, 4 लाख का मसाजर, 6.71 लाख का मंदिर और 7.5 लाख रुपये का डबल डोर फ्रिज घर की शोभा बढ़ा रहे हैं। लॉबी में रखी एक मूर्ति की कीमत भी 7.58 लाख रुपये बताई गई है।

कुल खर्च का खुलासा बंगले के प्रवेश द्वार पर इसका नाम शीशमहल लिखा गया है और इसके निर्माण व साज-सज्जा पर कुल 58,83,66,314 रुपये खर्च होने का दावा किया गया है।

विपक्ष का तीखा हमला इस दौरान भाजपा नेता कपिल मिश्रा और मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व सीएम पर जमकर निशाना साधा। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब कोरोना काल में दिल्ली ऑक्सीजन और अन्य सुविधाओं के लिए तरस रही थी, तब केजरीवाल इस महल के निर्माण में व्यस्त थे।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता के पैसों को लूटकर यह अय्याशी का अड्डा तैयार किया गया है। वहीं, प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उस समय के पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोविड काल में अस्पतालों या दवाओं के बजाय इस बंगले की फाइल पर मोस्ट अर्जेंट लिखकर निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी थी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रामायण पर SC का तल्ख रुख: याचिकाकर्ता को CJI की नसीहत- दिक्कत है तो खुद फिल्म बना लें

Story 1

चोर आ गए चोर : घर में घुसा बदमाश, तोते ने अपनी चीख से बना दिया नाकाम

Story 1

संसद का विशेष सत्र: किरेन रिजिजू का विपक्ष को कड़ा संदेश, कहा- ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल

Story 1

राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़: 11वीं पास युवक बन गया MBBS डॉक्टर, 5.5 लाख में बिक रही थीं डिग्रियां

Story 1

आसनसोल एनकाउंटर: पानी की टंकी के पीछे छिपकर कर रहा था फायरिंग, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा

Story 1

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए? सरकार के इस नए टूल से घर बैठे वापस पाएं अपना पैसा

Story 1

105 नहीं, अब उससे ज्यादा चाहिए : इमरान मसूद ने सपा को दी चेतावनी, गठबंधन में सम्मान पर आर-पार

Story 1

‘शीशमहल’ का सच या सियासी स्टंट? केजरीवाल के पूर्व आवास के अंदर का खुलासा

Story 1

ये प्रेम मोल लिया का जादू या पुराना अंदाज? दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

Story 1

क्या आत्मा फिर लौटती है? हेमा मालिनी के बयान ने छेड़ी पुनर्जन्म पर बड़ी बहस